स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में पिछले दिनों गोली चलने से एक बाबा की मौत और दूसरे बाबा के घायल होने के मामले में प्रशासन की तरफ से गठित जांच कमेटी ने शनिवार को आश्रम पहुंच कर जांच पड़ताल की। कमेटी के लोगों ने वहां स्वामी अड़गड़ानंद के साथ ही अन्य साधुओं से भी बात की। टीम रविवार को भी आश्रम जाकर पड़ताल करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
{"_id":"62e60d16799e0e294d265841","slug":"sakteshgarh-ashram-firing-case-three-types-of-people-live-in-swami-adgadanand-ashram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोलीबारी कांड में नया मोड़: स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में हैं तीन तरह के लोग, कॉल डिटेल से मिलेंगे अहम सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीबारी कांड में नया मोड़: स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में हैं तीन तरह के लोग, कॉल डिटेल से मिलेंगे अहम सबूत
Sun, 31 Jul 2022 11:34 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
सक्तेशगढ़ आश्रम में चली थी गोली
- फोटो : अमर उजाला
सक्तेशगढ़ आश्रम के बाहर मिर्जापुर एसपी समेत अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम में रहते हैं तीन तरह के लोग
जांच करने गई टीम ने आश्रम की व्यवस्था के बारे में भी पड़ताल की। इस दौरान टीम को कई जानकारी मिली। इसमें यह पता चला कि आश्रम में तीन प्रकार के सदस्य रहते हैं। इसमें सेवादार, भगत और महात्मा शामिल हैं। सेवादार नया होता है, जो आश्रम में आकर सफाई व अन्य कार्य करके सेवादार बनता है।

सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
सही आदमी होने पर वह आश्रम में रहता है अन्यथा उसे आश्रम में नहीं रखा जाता है। भगत बनने पर वह घर आ और जा सकता है। बच्चे व परिवार रख सकता है। महात्मा बनने पर वह यह सब छोड़ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम की घटना
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम से जुड़े कुछ अन्य पर मुकदमों की होगी जांच
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आश्रम से जुड़े कुछ अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उसकी पड़ताल की जा रही है। रविवार तक इन सभी लोगों की रिपोर्ट मिल जाएगी। आश्रम में आने वाले लोगों के चरित्र का सत्यापन किया जाएगा।

परमहंस आश्रम
- फोटो : सोशल मीडिया।
इसमें स्थानीय के अलावा बाहर से आने वाले लोग भी शामिल हैं जिनकी जांच की जाएगी। इसके लिए संबंधित थाने को निर्देश दे दिए गए हैं। वहां काम करने वालों का भी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।