फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोलीबारी कांड में नया मोड़: स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में हैं तीन तरह के लोग, कॉल डिटेल से मिलेंगे अहम सबूत

Sun, 31 Jul 2022 11:34 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jul 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sakteshgarh Ashram Firing Case Three types of people live in Swami Adgadanand ashram
सक्तेशगढ़ आश्रम में चली थी गोली - फोटो : अमर उजाला

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में पिछले दिनों गोली चलने से एक बाबा की मौत और दूसरे बाबा के घायल होने के मामले में प्रशासन की तरफ से गठित जांच कमेटी ने शनिवार को आश्रम पहुंच कर जांच पड़ताल की। कमेटी के लोगों ने वहां स्वामी अड़गड़ानंद के साथ ही अन्य साधुओं से भी बात की। टीम रविवार को भी आश्रम जाकर पड़ताल करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।



जांच समिति ने स्वामी जी से आश्रम आने वाले लोगों का सत्यापन किए जाने की बात कही। स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में गुरुवार सुबह गोली चलने की घटना हुई थी। आश्रम से निष्कासित जीवन बाबा दो तमंचे के साथ आश्रम पहुंचा था। वहां जीवन बाबा ने आशीष बाबा की कमर में गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जांच टीम का गठन किया था। 

Sakteshgarh Ashram Firing Case Three types of people live in Swami Adgadanand ashram
सक्तेशगढ़ आश्रम के बाहर मिर्जापुर एसपी समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आश्रम में रहते हैं तीन तरह के लोग
जांच करने गई टीम ने आश्रम की व्यवस्था के बारे में भी पड़ताल की। इस दौरान टीम को कई जानकारी मिली। इसमें यह पता चला कि आश्रम में तीन प्रकार के सदस्य रहते हैं। इसमें सेवादार, भगत और महात्मा शामिल हैं। सेवादार नया होता है, जो आश्रम में आकर सफाई व अन्य कार्य करके सेवादार बनता है। 

 
Sakteshgarh Ashram Firing Case Three types of people live in Swami Adgadanand ashram
सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम - फोटो : अमर उजाला
सही आदमी होने पर वह आश्रम में रहता है अन्यथा उसे आश्रम में नहीं रखा जाता है। भगत बनने पर वह घर आ और जा सकता है। बच्चे व परिवार रख सकता है। महात्मा बनने पर वह यह सब छोड़ देता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakteshgarh Ashram Firing Case Three types of people live in Swami Adgadanand ashram
सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम की घटना - फोटो : अमर उजाला
आश्रम से जुड़े कुछ अन्य पर मुकदमों की होगी जांच
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आश्रम से जुड़े कुछ अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उसकी पड़ताल की जा रही है। रविवार तक इन सभी लोगों की रिपोर्ट मिल जाएगी। आश्रम में आने वाले लोगों के चरित्र का सत्यापन किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
Sakteshgarh Ashram Firing Case Three types of people live in Swami Adgadanand ashram
परमहंस आश्रम - फोटो : सोशल मीडिया।
इसमें स्थानीय के अलावा बाहर से आने वाले लोग भी शामिल हैं जिनकी जांच की जाएगी। इसके लिए संबंधित थाने को निर्देश दे दिए गए हैं।  वहां काम करने वालों का भी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed