फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्र के प्रथम दिन जयकारे से गूंजा माता विंध्यवासिनी का धाम, लाखों भक्तों ने लगाई हाजिरी

Mon, 26 Sep 2022 11:22 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Sep 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2022  first day vindhyachal shrine of Mata Vindhyavasini resonated with cheers and mantras
विंध्य धाम में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर सोमवार अलसुबह मंगला आरती के साथ विंध्याचल धाम में नवरात्रि मेला शुरू हो गया। माता विंध्यवासिनी का धाम जयकारे से गूंज उठा। सुबह 10 बजे तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। शारदीय नवरात्र में 24 घंटे मां भगवती अपने भक्तों को दर्शन देंगी।



गंगा नदी में स्नान करने के पश्चात दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त कतारबद्ध हो गए। किसी ने गर्भगृह में तो किसी ने झांकी से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन किया। मां के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। सिटी मजिस्ट्रेट/मेला प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 3.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। 

Navratri 2022  first day vindhyachal shrine of Mata Vindhyavasini resonated with cheers and mantras
विंध्य धाम में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में शक्ति के प्रमुख स्थलों में दर्शन एवं पूजन का विशेष महत्व है। देश के प्रमुख शक्ति स्थलों में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले स्थित मां विंध्यवासिनी के पावन धाम में नवरात्र पर देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष बाद शारदीय नवरात्र पर विंध्याचल मेले को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 
Navratri 2022  first day vindhyachal shrine of Mata Vindhyavasini resonated with cheers and mantras
मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र शुरू होते ही रविवार आधी रात से ही पहाड़ावाली के जय जयकारे से विंध्य धाम की गलियां गूंज उठीं। तरह-तरह के सुंगधित फूलों से जगत जननी का दरबार सजा है। सूर्यास्त के बाद से ही मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से पट गया था। दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके लिए जिले के आला अधिकारी मेला क्षेत्र में अपने-अपने स्थान पर डट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022  first day vindhyachal shrine of Mata Vindhyavasini resonated with cheers and mantras
विंध्यधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

नौ दिनों तक आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी नवदुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती हैं। आदिशक्ति का परम धाम विंध्याचल केवल एक तीर्थ नहीं बल्कि प्रमुख सिद्धपीठ है। शारदीय नवरात्र में देश के कोने-कोने से भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं । 

विज्ञापन
Navratri 2022  first day vindhyachal shrine of Mata Vindhyavasini resonated with cheers and mantras
आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के दरबार में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
मेला की पूर्व संध्या पर विंध्याचल की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विंध्याचल आने के बाद जिला प्रशासन भी पूरी सक्रियता से अपनी भूमिका में दिखा। मेला क्षेत्र की मुख्य सड़कों, गलियों, गंगा घाटों और अष्टभुजा पहाड़ पर देश के कोने-कोने से आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए, इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed