फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड लॉकडाउन: मां विंध्यवासिनी दरबार रहा बंद, सीढ़ियों पर भक्तों ने नवाया शीश

Sat, 05 Jun 2021 05:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Jun 2021 05:23 PM IST
सार

शनिवार को मां विंध्यवासिनी दरबार बंद रहा। बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता दरबार पहुंच गए। दर्शन न मिलने से पहुंचे भक्त मंदिर सीढ़ी पर ही माला-फूल व प्रसाद चढ़ाते हुए श्रद्धा के शीश नवाकर अपनी-अपनी घरों की ओर लौट गए। 

विज्ञापन
maa vindhyavasini temple in mirzapur closed due to weekend lockdown Devotees worship from stairs
सीढ़ियों पर भक्तों ने नवाया शीश - फोटो : अमर उजाला

कोरोना मामले कम होने के बाद भले उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला कोरोना कर्फ्यू से बाहर आ गया हो लेकिन वीकेंड लॉकडाउन लागू है। इसी कारण शनिवार को मां विंध्यवासिनी दरबार भी बंद रहा। बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता दरबार पहुंच गए। दर्शन न मिलने से पहुंचे भक्त मंदिर सीढ़ी पर ही माला-फूल व प्रसाद चढ़ाते हुए श्रद्धा के शीश नवाकर अपनी-अपनी घरों की ओर लौट गए। दूर-दराज से आए श्रद्धालु माता के दर्शन न मिलने से मायूस दिखे। वे मंदिर प्रशासन को कोस रहे थे।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान विंध्याचल मंदिर भी बंद चल रहा था। बीते रविवार को 51 दिन के बाद  मंदिर को खोला गया था।  इसके बाद काफी संख्या में भक्त मां के दरबार दर्शन व पूजन के लिए पहुंचने शुरु हो गए थे। अब भी प्रदेश सरकार शनिवार व रविवार को दो दिन बंदी की है। इसके बाद भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन व पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गए।

maa vindhyavasini temple in mirzapur closed due to weekend lockdown Devotees worship from stairs
मां विंध्यवासिनी दरबार रहा बंद - फोटो : अमर उजाला
  शनिवार सुबह में परिवार समेत भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर हाथों  में नारियल, चुनरी, माला-फूल व प्रसाद लिए मंदिर की ओर प्रस्थान कर गए। 
maa vindhyavasini temple in mirzapur closed due to weekend lockdown Devotees worship from stairs
सीढ़ियों पर भक्तों ने नवाया शीश - फोटो : अमर उजाला
विंध्य कॉरिडोर के चलते टूट रहे मकानों के चलते ज्यादातर भक्त दीवान घाट, न्यू वीआईपी व पुरानी वीआईपी मार्ग के जरिए मंदिर तक पहुंचे। हालांकि मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक कर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maa vindhyavasini temple in mirzapur closed due to weekend lockdown Devotees worship from stairs
सीढ़ियों पर भक्तों ने नवाया शीश - फोटो : अमर उजाला
 काफी आग्रह के बाद कुछ भक्त मंदिर की सीढ़ी तक पहुंचकर माला-फूल व प्रसाद चढ़ाकर शीष नवाते हुए माता के झंडे का दर्शन किया। ज्यादातर भक्तों का कहना है कि जब मंदिर में मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो रहा तो फिर बंदी का कोई औचित्य नहीं है। 
विज्ञापन
maa vindhyavasini temple in mirzapur closed due to weekend lockdown Devotees worship from stairs
मां विंध्यवासिनी दरबार रहा बंद - फोटो : अमर उजाला
 मां विंध्यवासिनी मंदिर समेत कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर भी भक्तों से गुलजार रहा। धाम की तरफ जाने वाली सातों गलियों में सुबह से ही चहल-पहल बना रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed