फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व, चारों ओर छाई हरियाली, देखें तस्वीरें

Mon, 13 Aug 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 13 Aug 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Women celebrated the festival of Teej surrounded by greenery in meerut see in pictures
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
सावन के प्रमुख पर्व हरियाली तीज पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीज से एक दिन पहले ही शहर में हरियाली तीज की रौनक नजर आई। शहर में महिला संगठनों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न महिला संगठनों ने तीज का आयोजन किया। तस्वीरों में देखें महिलाओं ने कैसे सेलिब्रेट किया यह त्यौहार:-

हरे रंग के परिधानों में दिखीं महिलाएं

Women celebrated the festival of Teej surrounded by greenery in meerut see in pictures
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
शहर में अलग अलग स्थानों पर हुए तीज उत्सव व समारोह के दौरान में महिलाएं हरे रंग के परिधान में सजकर आयोजन में पहुंचीं। सभी ने मिलकर सावन के गीत गाए। बॉलीवुड के गीतों पर डांस किया। तीज की रानी और सावन क्वीन का खिताब जीता।

लश्कारे क्लब ने मनाई तीज

Women celebrated the festival of Teej surrounded by greenery in meerut see in pictures
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
लश्कारे महिला क्लब की ओर से आबूलेन में तीजोत्सव मनाया। सदस्याएं सोलह शृंगार में हरे परिधान में सजकर आयोजन में आईं। रैम्पवॉक किया। तीज के गीतों पर डांस किया। अध्यक्ष गीता सचदेवा ने गेम्स कराए। संध्या गर्ग, स्वीटी, नेहा, पारुल, मोनिका, शीतल व शालिनी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दुल्हनों में दिखा खूब उत्साह

Women celebrated the festival of Teej surrounded by greenery in meerut see in pictures
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
नई नवेली दुल्हनों में तीज पर्व को लेकर खास उत्साह दिखा। कई नवविवाहिताओं ने अपनी शादी के जोड़े में आयोजन में पहुंचकर रौनक बिखेरी।  खुशियों के पर्व हरियाली तीज पर शहर के विभिन्न पार्क आदि स्थानों पर झूले डाले गए हैं। जहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने दीं सुंदर नृत्य की प्रस्तुति

Women celebrated the festival of Teej surrounded by greenery in meerut see in pictures
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ फ्रैंडशिप ऑफ द डेफ क्लब हंडिया मोहल्ला की सदस्याओं ने तीज मनाई। बधिर क्लब के मेरठ मैत्री की ओर से आयोजन चैंबर भवन रोडवेज में हुआ। सदस्याओं व बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। सत्यप्रकाश जिंदल, संजय चोपड़ा, संदीप सेनी, नीरज शर्मा, निशांत सिंह, वसुधा चोपड़ा, लीजा सैनी व मोहिनी शर्मा आदि ने सहयोग दिया। इस संगठन को दुर्गा स्वरूपा लीजा सैनी, वसुधा चोपड़ा, मोहिनी शर्मा ने शुरू किया है। आयोजन में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर ने उत्साह बढ़ाया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed