फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, बागपत में 4.9 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, देखें तस्वीरें

Thu, 19 Dec 2019 09:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Dec 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Winter have increased in all district of West Uttar Pradesh
ठंड से ठिठुरते लोग - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में शीत लहर का प्रकोप है। सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ा, तो दिन भर सूरज नहीं निकला। बागपत में न्यूनतम तापमान 4.9 रहने से सबसे ज्यादा ठंड रही। जिले के भड़ल गांव के पास मानसिक रोगी महिला का शव पड़ा मिला। ठंड से मौत होना बताया गया है।

Winter have increased in all district of West Uttar Pradesh
ठंड से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में तापमान न्यूनतम 5 और अधिकतम 12.7, सहारनपुर में न्यूनतम 6 और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शामली में न्यूनतम 7 और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। बिजनौर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठिठुरे लोग, 5.6 डिग्री पहुंचा तापमान  

Winter have increased in all district of West Uttar Pradesh
सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला

चरम पर पहुंची ठंड से शहरवासियों की कंपकंपी छूट रही है। लोग घरों में कैद हैं और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान पांच डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जो कि सामान्य से आठ डिग्री कम है। बीते तीन दिनों से लोगों को सूरज के दर्शन भी नहीं हुए हैं। वहीं आने वाले दो दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter have increased in all district of West Uttar Pradesh
ठंड बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है। पश्चिमी यूपी में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है और रात का पारा भी पांच डिग्री के आसपास है। गलन बढ़ने से हाथ पैर सुन्न पड़ रहे हैं। इस बीच सूरज भी लुकाछिपी खेल रहा है।

विज्ञापन
Winter have increased in all district of West Uttar Pradesh
ठंड का असर - फोटो : अमर उजाला

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिनों तक शीतलहर ऐसे ही चलेगी। इसके बाद राहत के आसार हैं। बृहस्पतिवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई है। हवा की रफ्तार दिन में 6 से 8 किमी प्रति घंटे रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed