फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायक मर्डर केस: हत्यारोपी ने रिमांड पर खोला ये बड़ा राज, दर्दनाक तरीके से किया था मासूम का कत्ल

Wed, 08 Jan 2020 02:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jan 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Shamli murder case, Accused Himanshu has made a big revealing on police custody remand
हत्यारोपी हिमांशु - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले की पंजाबी कॉलोनी में गायक अजय पाठक परिवार की हत्या करने वाले आरोपी हिमांशु सैनी ने पुलिस कस्टडी रिमांड में एसआईटी को कई अहम जानकारी दीं। किया ये बड़ा खुलासा-

Shamli murder case, Accused Himanshu has made a big revealing on police custody remand
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी के मुख्य विवेचक कर्मवीर सिंह ने बताया कि शामली से पानीपत की तरफ जाते समय हत्यारोपी ने हरियाणा के सनौली के निकट जांबा गांव में चाय की दुकान से खाली बोतल मांगी थी। चाय विक्रेता ने टॉफी का खाली डिब्बा उसे दिया था। उसने डिब्बे के पैसे देने चाहे, तो दुकानदार ने नहीं लिए थे।

Shamli murder case, Accused Himanshu has made a big revealing on police custody remand
गायक अजय पाठक और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उसने बापौली से आगे चलकर एक पंप से 120 रुपये का पेट्रोल खरीदा था। फिर पानीपत में टोल प्लाजा के पास आरोपी ने कार को आग लगाई थी। कार की डिक्की में अजय पाठक के बेटे भागवत का शव भी रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli murder case, Accused Himanshu has made a big revealing on police custody remand
आरोपी को ले जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुख्य विवेचक कर्मवीर सिंह के मुताबिक हत्यारोपी के इस बयान का मिलान करने के लिए सनौली और बापौली जाकर पता किया गया, तो यह बातें सही पाई गईं।

विज्ञापन
Shamli murder case, Accused Himanshu has made a big revealing on police custody remand
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अपराधियों को सजा-ए-मौत तक हमारे साथ रहें 
अजय पाठक परिवार हत्याकांड में आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में पीड़ित परिवार ने जनसहयोग मांगा है। अजय पाठक के बड़े भाई हरिओम पाठक की तरफ से सोशल मीडिया (व्हाटसएप) पर मैसेज भेजा है। उसमें कहा कि सभी मित्रों, सम्मानित समाज, राजनीतिक दल, स्वयंसेवी संस्थाओं और अजय को प्यार करने वाले हर व्यक्ति से प्रार्थना है कि धन के मिलने से यह न मान लेना कि अजय, स्नेह, वसुंधरा व भागवत को न्याय मिल गया है। इस कांड में जो भी अपराधी है, जब तक वह फांसी न चढ़ जाए, इसके लिए आप सभी से निवेदन है कि जिसकी जहां तक पहुंच है, अपनी बात रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed