Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 2021 से खराब होने लगे थे मुस्कान से रिश्ते, फिर आई मार्च 2025 की वो तारीख...सौरभ हत्याकांड की पूरी कहानी

Thu, 20 Mar 2025 02:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Mar 2025 02:25 PM IST
सार

Saurabh Murder Case News Update: चार मार्च 2025 को साहिल को लेकर मुस्कान और सौरभ के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मुस्कान ने पति को हमेशा के लिए मिटाने की ठान ली। पढ़ें हत्याकांड की पूरी कहानी। 

विज्ञापन
Whole story of Saurabh murder case Relationship with Muskaan started deteriorating from 2021
saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों जैसी इस हकीकत की सनसनीखेज कहानी का फ्लैश बैक भी है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने शुरू से लेकर अब तक की इस कहानी को परत-दर-परत बताया। चार मार्च 2025 को साहिल को लेकर मुस्कान और सौरभ के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मुस्कान ने पति को हमेशा के लिए मिटाने की ठान ली। इसके लिए वह पहले ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्लानिंग कर चुकी थी।

Trending Videos
Whole story of Saurabh murder case Relationship with Muskaan started deteriorating from 2021
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला

साहिल और मुस्कान बचपन से एक-दूसरे जानते थे। दोनों ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित विवेकानंद स्कूल में आठवीं क्लास तक साथ पढ़े थे। आठवीं के बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए चले गए। इसके बाद इनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। वहीं, ब्रह्मपुरी स्थित इंदिरानगर निवासी सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। उसके घर के पास मुस्कान के नाना अनिल रस्तोगी रहते थे, जो ज्योतिषी थे। अक्सर ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा मोहल्ले से मुस्कान नाना के घर आती थी। सौरभ का भी अनिल रस्तोगी के घर आना जाना था। 2016 में दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम हो गया। 

Whole story of Saurabh murder case Relationship with Muskaan started deteriorating from 2021
meerut murder - फोटो : अमर उजाला

सौरभ और मुस्कान शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार के लोग शादी करने के लिए राजी नहीं थे। हालांकि बाद में दोनों के परिजन मान गए। 2016 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद सौरभ नौकरी छोड़ी और परतापुर में प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करने लगा। 2019 में बेटी पीहू का जन्म हुआ। इसके कुछ दिन बाद सौरभ लंदन चला गया और वहां दोस्त के साथ बेकरी में नौकरी करने लगा। 

पढ़ें- UP: 'लड़की ही बदतमीज थी हमारी...सौरभ करता था ब्लाइंड लव', मां ने खोले मुस्कान के राज; पिता ने फांसी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
Whole story of Saurabh murder case Relationship with Muskaan started deteriorating from 2021
meerut murder - फोटो : अमर उजाला

मुस्कान फोन पर सौरभ से बातचीत करती थी। वीडियो कॉल पर बेटी से बात कराया करती थी। इसके बाद मुस्कान की जिंदगी में फिर से साहिल की एंट्री हुई। साथ पढ़ने वाले साथियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसके माध्यम से मुस्कान की बातचीत साहिल से हुई। दोनों के बीच पर्सनल चैट होने लगी। शॉप्रिक्स मॉल में इनकी मुलाकात हुई। 

विज्ञापन
Whole story of Saurabh murder case Relationship with Muskaan started deteriorating from 2021
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बातचीत और मिलना-जुलना जारी रहा। दोनों कई बार ऋषिकेश और मसूरी भी घूमने गए। मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी और कसम दिलाई थी कि वह अब साहिल से नहीं मिलेगी, लेकिन वह फिर भी साहिल से मिलती रही। 

संबंधित वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed