फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'लड़की ही बदतमीज थी हमारी...सौरभ करता था ब्लाइंड लव', मां ने खोले मुस्कान के राज; पिता ने फांसी की मांग की

Wed, 19 Mar 2025 05:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Mar 2025 05:45 PM IST
सार

Meerut Murder Case News: मुस्कान की मां ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि सौरभ के परिवार को न्याय मिले। सौरभ को न्याय मिलना चाहिए। सौरभ ने मुस्कान के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था, लेकिन इसने उसके साथ गलत किया।

विज्ञापन
Meerut Murder Case Muskaan s mother said our daughter was ill mannered
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक विवाहित महिला मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बर्बरता से मार डाला। इसके बाद शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर चिनाई करा दी। इसके बाद बेवफा पत्नी ने शिमला जाकर प्रेमी के साथ मौज मस्ती भी की। जब वापस आई तब पत्नी ने अपने पति की हत्या की जानकारी परिवार को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में मुस्कान की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुस्कान की मां ने अपनी बेटी को ही बदतमीज कहा है। 

Meerut Murder Case Muskaan s mother said our daughter was ill mannered
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए मुस्कान की मां ने कहा कि जब से सौरभ लंदन गए थे तब से मुस्कान रेंट पर रहती थी। जब से शादी हुई तब से ही ऐसे ही अलग-अलग रहते थे दोनों। मुस्कान की ससुराल में भी नहीं बनी। एक साल ससुराल में रहे, अब मुस्कान ने सौरभ को क्या पट्टी पढ़ाई, वो तो यह दोनों ही जानते होंगे। मुझे यह पता है कि सौरभ इससे ब्लाइंड लव करता था। लड़की ही हमारी बदतमीज थी।

Meerut Murder Case Muskaan s mother said our daughter was ill mannered
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव - फोटो : संवाद

हम यह चाहते हैं कि न्याय मिले सौरभ के परिवार को। सौरभ को न्याय मिलना चाहिए। सौरभ ने मुस्कान के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था, लेकिन इसने उसके साथ गलत किया। सौरभ के मां-बाप के पास करोड़ों की प्रापर्टी है, लेकिन सौरभ ने इसके लिए उसको भी छोड़ दिया। वो बच्चा भी हमारा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case Muskaan s mother said our daughter was ill mannered
meerut murder - फोटो : अमर उजाला

पिता ने फांसी की मांग की
मुस्कान के पिता ने कहा कि उसे फांसी होनी चाहिए। मुस्कान ने जीने का हक खो दिया है। ऐसे इंसान को जीने का हक नहीं है। सौरभ हमेशा मुस्कान का सपोर्ट करता था। मां ने कहा कि जब सौरभ लंदन जा रहा था तो हमने कहा कि मुस्कान को हमारे पास छोड़कर जाओ, लेकिन मुस्कान नहीं चाहती थी कि यहां रहे। क्योंकि मुस्कान को पता था कि मां-बाप किसी न किसी चीज के लिए रोकटोक करेंगे। 

विज्ञापन
Meerut Murder Case Muskaan s mother said our daughter was ill mannered
मेरठ मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

...तो ऐसे मुस्कान का 10 किलो वजन हो गया था कम
मुस्कान की मां ने कहा कि सौरभ जब लंदन में थे तब मैंने कहा कि मुस्कान कमजोर हो गई है। हमको लगा कि सौरभ की याद में मुस्कान का वजन कम हो गया है। हमें नहीं पता था कि बदतमीज लड़का साहिल उसे नशे करवा रहा है। 10 किलो वजन मुस्कान का कम हो गया था। 

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा:  खोदी गई खाई में गिरे पांच बच्चे, मिट्टी में दबने से एक की मौत और चार घायल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed