फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Murder: 'वो पहले भी एक बार भाग चुकी थी... पांच दिन लापता रही', मुस्कान को लेकर सौरभ की बहन के खुलासे

Thu, 20 Mar 2025 02:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Mar 2025 02:07 PM IST
सार

सौरभ की बहन ने दावा किया है कि मुस्कान का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह एक बार पहले भी अपने घर से भाग चुकी थी और पांच दिनों तक लापता रही थी। विस्तार से खबर पढ़ें।

विज्ञापन
Saurabh Rajpur sister said Muskaan had run away with a boy once before
सौरभ राजपूत की बहन - फोटो : X @ANI

मेरठ में विवाहिता मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत को बेरहमी से मार डाला। दोनों के द्वारा की गई बर्बरता के बारे में जिसने भी सुना वह दंग रह गया। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर सीमेंट डालकर उनको जमा दिया। इसके बाद बेवफा पत्नी ने शिमला जाकर प्रेमी के साथ मौज मस्ती भी की। जब वापस आई तब पत्नी ने अपने पति की हत्या की जानकारी परिवार को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में सौरभ की बहन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उसने मुस्कान को लेकर कहा कि वह पहले भी घर से भाग चुकी है।

Saurabh Rajpur sister said Muskaan had run away with a boy once before
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला

सौरभ की बहन बोली- मुस्कान पहले भी पांच दिन तक किसी लड़के के साथ रही
मृतक सौरभ राजपूत की बहन चिंकी ने कहा, सौरभ मेरा छोटा भाई था। कल शाम को मेरी मां का फोन आया कि सौरभ की हत्या कर दी गई है। मेरी मां ने मुझे पुलिस स्टेशन आने को कहा। सौरभ की बहन ने आगे कहा कि मुस्कान का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह एक बार पहले भी अपने घर से भाग चुकी थी और पांच दिनों तक लापता रही थी। वह पांच दिनों तक किसी लड़के के साथ थी। मुझे नहीं पता कि कैसे उन्होंने (मुस्कान और साहिल ने) उसे फुसलाया और सारे पैसे हड़प लिए। 

Saurabh Rajpur sister said Muskaan had run away with a boy once before
पति की हत्या की आरोपी मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला

हत्या से तीन दिन पहले मुस्कान ने सौरभ के साथ किया था डांस
बेटी के जन्मदिन पर 28 फरवरी को सौरभ के साथ मुस्कान और बेटी पीहू ने जमकर डांस किया था। इसका वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जन्मदिन मनाने के अलावा सौरभ के मेरठ आने का कारण यह भी था कि वह अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लेगा। इसके बाद वह वापस लंदन लौट जाएगा। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया था, ताकि वह वापस लंदन न जा सके और उसकी हत्या कर दी जाए।

यह भी पढ़ें - साहिल-मुस्कान की दरिंदगी: कटे सिर और हाथों संग सोया प्रेमी, धड़ के साथ मुस्कान ने किया ये काम, पढ़ें खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Rajpur sister said Muskaan had run away with a boy once before
हत्यारोपी साहिल शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

स्नैप चैट पर साहिल और मुस्कान करते थे बातचीत
जांच में सामने आया है कि स्नैप चैट पर साहिल और मुस्कान आपस में बातचीत करते थे। स्नैप चैट पर मुस्कान ने कई फर्जी आईडी भी बना रखी थी। वह सौरभ की हत्या करने के लिए स्नैप चैट पर फर्जी आईडी से साहिल को मैसेज किया करती थी। वह साहिल से कहती थी कि तुम अगर सौरभ का वध (हत्या) कर दोगे तो तुम्हारी मां की आत्मा को शांति मिलेगी। साहिल की मां ज्योति थीं, जिनकी करीब 17 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
Saurabh Rajpur sister said Muskaan had run away with a boy once before
मुस्कान के साथ डांस करता सौरभ - फोटो : वीडियो ग्रैब

मुस्कान जान गई थी साहिल की कमजोरी
एसपी सिटी ने बताया कि साहिल अपनी मां को बहुत प्यार करता था, मां के बारे में अक्सर मुस्कान से बातचीत किया करता था। साहिल की कमजोरी मुस्कान समझ गई और वह बार-बार फर्जी आईडी से मैसेज कर साहिल को सौरभ का हत्या करने की बात लिखती थी। स्नैप चैट पर मुस्कान ने सौरभ की भी फर्जी आईडी बना रखी थी। सौरभ की आईडी से मुस्कान लिखा करती थी कि मेरे मां-बाप मुझे मारना चाहते हैं, ताकि लोग समझें कि सौरभ लिख रहा है और सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजनों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं और मुस्कान व साहिल बच जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed