फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन थे गायक अंकित: पंचायत चुनाव लड़ने की थी तैयारी, हरियाणवी गानों से पहचान, बॉलीवुड पहुंचना था लक्ष्य

Thu, 27 Aug 2026 03:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 27 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

हरियाणवी संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले गायक अंकित बालियान की यूपी के शामली जिले में बुधवार की शाम को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गायक अंकित सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थे। 

विज्ञापन
Who Was Haryanvi Singer Ankit Baliyan Preparing to Contest Panchayat Elections, Dreamed of Bollywood Debut
ankit balyan murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणवी संगीत के जाने-माने गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम को हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में उन्हें गोलियां मारी गईं। उनकी हत्या से उनकी राजनीतिक और बॉलीवुड में नाम कमाने की यात्रा रुक गई है। गायक अंकित सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय थे। उनके YouTube चैनल पर 3.67 लाख से अधिक सदस्य थे। अंकित अपने वीडियो में विभिन्न सहयोगियों के साथ गायक और कलाकार के रूप में दिखते थे। वह आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के प्रचार पट्ट भी लगाए थे। अंकित बालियान की पहचान केवल एक स्थानीय कलाकार तक सीमित नहीं थी। वह यूट्यूब पर भी सक्रिय रहते थे। गायकी और प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी विशेष जगह बनाई थी।


अंकित बालियान हरियाणवी संगीत जगत में एक प्रमुख नाम थे। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उनके YouTube चैनल के लाखों सदस्य उनकी लोकप्रियता का प्रमाण थे। वह अपने संगीत वीडियो में अक्सर नए कलाकारों के साथ काम करते थे। उनकी कलात्मक प्रस्तुतियां दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती थीं।
Who Was Haryanvi Singer Ankit Baliyan Preparing to Contest Panchayat Elections, Dreamed of Bollywood Debut
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानिए कौन थे अंकित बालियान
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। पिछले कई वर्षों से वह सोनीपत और रोहतक में रह रहे थे। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने सिंगर और अभिनेता के तौर पर पहचान बनाई थी। उनका सबसे चर्चित गाना, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... रहा। इस गाने के बाद अंकित हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से चर्चित हुए। इसके बाद उन्होंने कई गानों और म्यूजिक वीडियो में काम किया।

 
Who Was Haryanvi Singer Ankit Baliyan Preparing to Contest Panchayat Elections, Dreamed of Bollywood Debut
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 से अधिक नए गानों पर कर रहे थे काम
अंकित 20 से अधिक नए हरियाणवी गानों पर काम कर रहे थे। इन गानों को अगले महीने रिलीज करने की तैयारी थी। वह लगातार शूटिंग और अन्य तैयारियों में जुटे हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Was Haryanvi Singer Ankit Baliyan Preparing to Contest Panchayat Elections, Dreamed of Bollywood Debut
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणवी संस्कृति व देहाती संगीत से था गहरा नाता
अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के निवासी थे। संगीत को लेकर बचपन से उनमें जुनून था। उनका हरियाणवी संस्कृति और संगीत से गहरा नाता रहा है। उन्होंने संगीत के जादू व कला के दम पर कम समय में ही अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
Who Was Haryanvi Singer Ankit Baliyan Preparing to Contest Panchayat Elections, Dreamed of Bollywood Debut
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने खास देहाती शैली से फैन के दिलों में जगह बनाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा पास पास होने के कारण उन्हें हरियाणवी संगीत व संस्कृति से जुड़ने में आसानी रही। उनके गीतों में देहाती जीवन शैली व युवाओं पर फोकस रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed