मेरठ के महादेव गांव में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां परिवार के इकलौते चिराग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बीएससी के छात्र की मां सदमे में हैं। पहले पति का साथ छूट गया और अब परिवार का इकलौता चिराग भी चला गया है।
मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के महादेव गांव में बीएससी के छात्र वत्सल त्यागी की खेत में ट्यूबवेल पर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वत्सल त्यागी परिवार का इकलौता चिराग था। चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला। छात्र के चाचा ने जमीन के विवाद में हत्या बताकर गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पुरानी रंजिश के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
2 of 9
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक वत्सल त्यागी के पिता प्रदीप त्यागी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। वत्सल सुभारती कॉलेज से बीएसी का छात्र था। रविवार शाम वह खेत पर गया था। वहां पास ही नलकूप पर पड़ी चारपाई पर लेटकर वह मोबाइल में ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था। इसी दौरान उसके सीने में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलने के बाद परिवार के लोग और पुलिस पहुंची।
3 of 9
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक जमीन से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद एसपी देहात ने महादेव गांव जाकर घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जानकारी ली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए सैंपल लिए। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम वत्सल करीब साढ़े आठ बजे स्प्रे की टंकी रखकर आया, तभी उसके पास कॉल आई थी। इसके बाद वह नलकूप पर गया था। अभी तक की जांच में जमीन का विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।
4 of 9
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
वत्सल के चाचा पकंज की तहरीर पर गांव के निवासी गोल्डी, सौरभ पुत्र नरेंद्र और अमित पुत्र रमेशचंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि नामजद गोल्डी के पिता नरेंद्र की वर्ष 2015 में हत्या हुई थी। इसमें वत्सल के पिता प्रदीप का नाम चर्चा में आया था। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
5 of 9
छात्र की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
आरोपियों ने कबूल नहीं की हत्या, घटनास्थल पर नहीं मिली लोकेशन
वत्सल की हत्या के मामले में चाचा की ओर से भले ही जमीन की रंजिश बताकर केस दर्ज कराया गया हो और तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार किए गए हों, लेकिन वारदात के पीछे और वजह भी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की मोबाइल नंबरों की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली है और न उनके खिलाफ सबूत मिले हैं। तीनों आरोपियों ने भी वत्सल की हत्या करना कबूल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर विवाद जरूर था, लेकिन इस हत्या से उनका लेना-देना नहीं है। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम को बुलाया और नामजद तीनों आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई।