मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र शाहजहांपुर में सोमवार को अवैध रूप से मीट बेचने वाले छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें तीन किठौर और तीन शहाजहांपुर से है। इसके बाद मीट व्यापारी सड़क पर उतर गए और जमकर उत्पात मचाया। इस बीच उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
2 of 5
मीट व्यापारियों ने थाने का घेराव किया
वहीं मीट व्यापारियों ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि थाने का भी घेराव किया। इस दौरान मामला बढ़ता चला गया और भीड़ थाने में अंदर घुस गई। इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लोगों को थाने से बाहर निकाला और वापस भेज दिया।
3 of 5
पुलिस ने भीड़ पर बरसाई लाठियां
जब मीट व्यापारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और भीड़ आमने-सामने आ गई। हालांकि पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाते हुए व्यापारियों को वहां से खदेड़ दिया। और इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।
बता दें कि सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को अवैध रूप से मीट बेच रहे छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर काफी उत्पात मचाया।
5 of 5
व्यापारियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
काफी हंगामे के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने अवैध रूप मीट बेचने के आरोप में किसी को हिरासत में लिया हो। इससे पहले भी पुलिस कई को हिरासत में ले चुकी है।