विज्ञापन

Weather Update: पश्चिमी यूपी में सबसे सर्द रही शनिवार की रात, शीतलहर ने कंपाया, छह दिन से कोल्ड डे कंडीशन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Jan 2023 12:09 PM IST
West UP Weather News: Saturday night was the coldest in western UP, see weather forecast
1 of 9
मौसम के तेवर अभी भी सर्द बने हुए हैं। लगातार सर्दी के बीच तापमान गिरने और शीतलहर के बीच सर्दी में दिन और रात में राहत नहीं है। वेस्ट यूपी में पिछले 10 साल में शुक्रवार की रात सबसे सर्द रही है। तापमान गिरते हुए 10 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रात का तापमान गिरेगा और दिन के में धीरे धीरे बढोतरी होगी। अन्य जिलों की बात करें तो बिजनौर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया वहीं शामली में भी अब तक सबसे ठंडा रहा। 

पिछले पंद्रह दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम सर्द बना हुआ है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान अभी भी 15 डिग्री से नीचे चलने के कारण कोल्ड डे कंडीशन बनी है। रात के समय में कोहरा ज्यादा पड़ रहा है और सुबह के समय कोहरा कम है, लेकिन सर्दी का सितम अभी भी ऐसे ही बना हुआ  है। मेरठ मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं आज सुबह से ही कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक भी सड़कों पर वाहन लाइट ऑन कर चलते नजर आए।
West UP Weather News: Saturday night was the coldest in western UP, see weather forecast
2 of 9
विज्ञापन
मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम सर्द रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढोतरी होगी। सुबह के समय कोहरा भी दिखेगा, शीतलहर के  चलते कड़ाके की ठंड का असर बना रहेगा। 

पिछले 10 साल का न्यूनतम तापमान 
वर्ष      न्यूनतम 

2013    9.5 
2014    6.3 
2015    7.5 
2016    6.1 
2017    8.9 
2018    7.2 
2019    8.0 
2020    11.4 
2021    13.1  
2022    10.4
2023    4  
विज्ञापन
West UP Weather News: Saturday night was the coldest in western UP, see weather forecast
3 of 9
दूसरे दिन भी प्रदूषित रहा मेरठ, एक्यूआई 333
बढ़ती सर्दी के साथ एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन भी शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 333 दर्ज किया गया है। एनसीआर में गाजियाबाद का 334 और मेरठ का 333 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर एनसीआर में मेरठ का एक्यूआई दर्ज किया गया है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी एक्यूआई में तेजी से बढोतरी हुई है। हवा के प्रदूषित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। जयभीमनगर का 347 और गंगानगर 338 और पल्लवपुरम 333  दर्ज किया गया। बेगमपुल पर 330 दर्ज किया गया है। 

ये रहा शहर में हाल 
जयभीमनगर  347 
गंगानगर      338 
पल्लवपुरम   347 
बेगमपुल      330 
साकेत चौराहा 320 
ईव्ज चौराहा   310 
तेजगढी चौराहा 322 
केसरगंज        345 
घंटाघर चौराहा   341 
बागपत चौराहा   312 
West UP Weather News: Saturday night was the coldest in western UP, see weather forecast
4 of 9
विज्ञापन
दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री और रात का 4 डिग्री कम रहा 
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बीच दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा है। रात के तापमान में अभी दो दिन तक और गिरावट के आसार है। दिन का तापमान भी 15 डिग्री से नीचे रहेगा, 9 जनवरी के बाद दिन के तापमान में बढोतरी के आसार है। ठंड का असर अभी ऐसे ही बना  रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
West UP Weather News: Saturday night was the coldest in western UP, see weather forecast
5 of 9
विज्ञापन
बागपत में 2.1 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, अलाव बने सहारा 
कड़ाके की सर्दी के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन भर सर्द हवाएं चल रही हैं। कड़ाके की सर्दी के चलते बागपत जनपद का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शीतलहर के चलते सर्दी से बचाव के लिए लोग नगर के बाजारों और गली मोहल्लों में अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार यानी आज का दिन भी अत्यधिक ठंडा रहने के लिए अलर्ट किया है।

खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया कि अगले 48 घंटों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। जनवरी माह की शुरुआत होते ही तापमान में गिरावट शुरू हुई थी। इस दौरान तापमान 20 डिग्री के नीचे रहा। क्षेत्र में रात में कोहरा पड़ रहा है। पहाड़ों से आने वाली शीतलहर की गति 12 से 15 किमी प्रति घंटा होने के कारण पिछले दो दिन से सर्दी अत्यधिक पड़ रही है। अब पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शनिवार बागपत का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहा। अगले कई दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें