फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत, सरसों-गेहूं की फसल को नुकसान, अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 06 Mar 2020 05:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Weather update: rain in many district in western UP
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से वेस्ट यूपी का मौसम फिर बिगड़ गया। बुधवार रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। वहीं गुरुवार देर रात फिर से बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को सुबह से ही घटा छाई रही। कभी धूप निकली तो कभी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। आगे देखें आखिर कैसे लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है: -


 
Weather update: rain in many district in western UP
बारिश - फोटो : rain, winter meerut

गुरुवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 9.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। तेज हवा से गेहूं की अगेती फसल भी गिर गई है। साथ ही आलू की खोदाई भी रुक गई है। बारिश व आंधी के चलते फसलों को नुकसान हो रहा है। 


 
Weather update: rain in many district in western UP
ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला

ओले भी गिर सकते हैं
दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और रात का तापमान दो डिग्री ज्यादा था। वेस्ट यूपी में अभी 24 से 48 घंटे तक बारिश और आंधी के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। 7 मार्च तक मौसम ऐसे ही रहेगा। - डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather update: rain in many district in western UP
सरसों की फसल - फोटो : अमर उजाला

बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गुरुवार रात हुई तेज बारिश के कारण पक कर तैयार हुई सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होगा। इसके अलावा गेहूं की अगेती फसल को भी नुकसान होगा।

जिन किसानों ने गेहूं के खेत की सिंचाई कर दी थी, उन खेतों में गेहूं की फसल के गिरने का खतरा है। तेज बारिश के कारण गन्ना तौल केंद्रों में भी जलभराव के हालात बन गए। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather update: rain in many district in western UP
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला

मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। उन्हें ओलावृष्टि का डर सता रहा है। यदि ओले पड़े तो फसल बर्बाद हो जाएगी। आए दिन की बारिश से गन्ने की कटाई भी बाधित हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed