फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीतलहर शुरू, आठ साल में सबसे सर्द रही सोमवार की रात, तस्वीरों में देखें मौसम के बदलते नजारे

Wed, 25 Nov 2020 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Nov 2020 12:35 PM IST
सार

Cold weather starts, the coldest night in eight years, see the changing weather in pictures

विज्ञापन
weather news: winter starts, Monday night was coldest night in eight years
बिजनौर में सोमवार को छाया रहा घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सोमवार 23 नवंबर की रात जहां आठ साल में सबसे सर्द 6.9 डिग्री दर्ज की गई। आठ साल पहले 23 नवंबर को रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आगे तस्वीरों में देखें गुलाबी सर्दी कैसे धीरे धीरे कड़ाके की ठंड की ओर अग्रसर हो रही है-
weather news: winter starts, Monday night was coldest night in eight years
बिजनौर में पौधे पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला
 मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शीतलहर शुरू हो चुकी है। मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में अगले एक-दो दिन में हल्की बारिश की संभावना है। 

 
weather news: winter starts, Monday night was coldest night in eight years
सुबह होते ही बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी हो जाती है शुरू - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह धूप खिली लेकिन उसके बाद बादलों व सूर्यदेव में लुका-छिपी शुरू हो गई। दोपहर से आसमान पर पूरी तरह घटा छा गई। बुधवार को भी मौसम में नमी बरकरार है सुबह के समय से ही ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। वहीं धूप में नमी बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather news: winter starts, Monday night was coldest night in eight years
शीतलहर का प्रकोप जारी - फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में भी शीतलहर का अहसास बना रहेगा। 
विज्ञापन
weather news: winter starts, Monday night was coldest night in eight years
सूर्यास्त का एक नजारा - फोटो : अमर उजाला
एक्यूआई 351 पहुंचा, हवा में घुला स्मॉग
हवा की गति धीमी पड़ते ही वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर गड़बड़ा गया है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई सोमवार के 248 के मुकाबले बढ़कर 351 तक पहुंच गया। इस बीच मौसम बदलने से स्मॉंग हवा में ही घुल गया है, जो ज्यादा खतरनाक माना जाता है। गंगानगर, जयभीमनगर और पल्लवपुरम का एक्यूआई 356, 370 और 346 रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed