फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम जारी, सीजन में सबसे सर्द रहा बुधवार, दिन और रात का पारा गिरा

Thu, 22 Dec 2022 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Dec 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Weather news western Up: fog continues, temperature reached five degrees
यूपी में मौसम, सर्दी, ठंड - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिन से कोहरा और पाले के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। गुरुवार को भी सुबह दस बजे तक सूर्यदेव कोहरे की चादर ओढ़े रहे, इस कारण ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार भी घट गई। चौराहों पर लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए। वहीं दिन में हो रही सर्दी का असर बाजार पर भी दिखने लगा है। आगे तस्वीरों में जानें वेस्ट यूपी में कैसा है मौसम का हाल।



देर से ही सही, पर दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में सर्दी बढ़ने लगी है। यह सप्ताह सर्दी के नाम ही रहा। बिजनौर जनपद में ठिठुरन इतनी बढ़ी की बुधवार शाम डीएम ने जिले के एक से आठवीं तक के स्कूलों को 25 दिसंबर तक छुट्टी कर दी। वहीं इससे ऊपर के स्कूलों का समय बढ़ाकर दस बजे कर दिया। गुरुवार को भी सुबह के समय घना कोहरा रहा, वहीं हवा चलने से लोग कांपते नजर आए। दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर सड़कों पर चल रहे थे और उनकी रफ्तार भी घट गई। चौराहों पर जहां लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए, वहीं दफ्तरों में हीटर चलने शुरू हो गए।

Weather news western Up: fog continues, temperature reached five degrees
यूपी में मौसम, सर्दी, ठंड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार के बाद बुधवार का दिन भी सीजन में सबसे सर्द रहा है।
Weather news western Up: fog continues, temperature reached five degrees
यूपी में मौसम, सर्दी, ठंड - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सर्दी के कारण घरों में दुबके रहे। सड़कों पर घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार भी घट गई। चौराहों पर लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए। वहीं दिन में हो रही सर्दी का असर बाजार पर भी दिखने लगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather news western Up: fog continues, temperature reached five degrees
यूपी में मौसम, सर्दी, ठंड - फोटो : अमर उजाला
बागपत में भी कोहरे के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है। लगातार ठंड से मौसम में गलन का अहसास होने लगा है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। सुबह के समय बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं स्कूल के बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
 
विज्ञापन
Weather news western Up: fog continues, temperature reached five degrees
यूपी में मौसम, सर्दी - फोटो : अमर उजाला

कोहरे के साथ शीत लहर के चलते लगातार बढ़ रही है सर्दी। कोहरे और सर्दी का असर यातायात पर भी पड रहा है। सहारनपुर जनपद में न्यूनतम तापमान 5. 5 डिग्री तक गिर गया है।
कोहरा और पाला के साथ हवा से कांपे लोग, सुबह छाया रहा कोहरा। शामली जनपद में भी ठंड बढ़ने से बाजार देरी से खुले, लोगों की आवाजाही भी कम रही। हाईवे पर वाहन लाईट जलाकर रेंगते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed