पिछले दिन से कोहरा और पाले के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। गुरुवार को भी सुबह दस बजे तक सूर्यदेव कोहरे की चादर ओढ़े रहे, इस कारण ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार भी घट गई। चौराहों पर लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए। वहीं दिन में हो रही सर्दी का असर बाजार पर भी दिखने लगा है। आगे तस्वीरों में जानें वेस्ट यूपी में कैसा है मौसम का हाल।
Photos: पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम जारी, सीजन में सबसे सर्द रहा बुधवार, दिन और रात का पारा गिरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के साथ शीत लहर के चलते लगातार बढ़ रही है सर्दी। कोहरे और सर्दी का असर यातायात पर भी पड रहा है। सहारनपुर जनपद में न्यूनतम तापमान 5. 5 डिग्री तक गिर गया है।
कोहरा और पाला के साथ हवा से कांपे लोग, सुबह छाया रहा कोहरा। शामली जनपद में भी ठंड बढ़ने से बाजार देरी से खुले, लोगों की आवाजाही भी कम रही। हाईवे पर वाहन लाईट जलाकर रेंगते रहे।