फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असद एनकाउंटर: अफवाह से फूले अफसरों के हाथ-पांव, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, नहीं लगा गुड्डू मुस्लिम का सुराग

Fri, 14 Apr 2023 12:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Apr 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
Asad Encounter: The news spread of killed of Guddu Muslim in western UP and police alert
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम का झांसी में एनकाउंटर होने के कुछ देर बाद ही मेरठ में अफवाह उड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर पुलिस अधिकारियों के फोन भी बजने लगे कि मेरठ एसटीएफ ने शूटर गुड्डू मुस्लिम की घेराबंदी कर रखी है। थोड़ी देर बाद वायरल हुआ कि एसटीएफ ने उसका भी एनकाउंटर कर दिया। 



वहीं, जैसे ही यह सूचना सोशल मीडिया पर चली तो सभी हरकत में आ गए। तमाम व्हाट्सएप ग्रुपों में यह अफवाह चलती रही। हालांकि मेरठ एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने इसे खारिज कर दिया। एएसपी ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम के पीछे टीमें लगी हैं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा। जो सूचना है वह अफवाह है।

Asad Encounter: The news spread of killed of Guddu Muslim in western UP and police alert
असद एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद फैली अजमेर में होने की खबर
जिस समय मेरठ एसटीएफ इसकी छानबीन कर रही थी कि आखिर यह अफवाह कहां से उठी है, तभी थोड़ी देर बाद दूसरी अफवाह फैल गई। सोशल मीडिया पर मैसेज चला कि गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन मेरठ में नहीं, बल्कि राजस्थान के अजमेर में है।

Asad Encounter: The news spread of killed of Guddu Muslim in western UP and police alert
असद अहमद को एनकाउंटर में किया गया ढ़ेर - फोटो : अमर उजाला

गुड्डू मुस्लिम की फुटेज हुई थी वायरल
शूटर गुड्डू मुस्लिम की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई थी, जो डॉक्टर अखलाक के घर की थी। पांच मार्च की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा था कि गुड्डू मुस्लिम एक बैग लेकर वहां पर आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asad Encounter: The news spread of killed of Guddu Muslim in western UP and police alert
डॉ. अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

कुछ देर बाद बाहर कुर्सी पर बैठने के बाद वह अखलाक के साथ गले मिलकर दोनों कमरे में चले जाते हैं। वह यहां करीब 17 घंटे तक रहा। भनक लगने पर जब एसटीएफ वहां पहुंची तो कुछ देर पहले फरार हो चुका था।

विज्ञापन
Asad Encounter: The news spread of killed of Guddu Muslim in western UP and police alert
अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद अखलाक पर शिकंजा कस दिया गया था। वहीं, एसटीएफ की टीम गुड्डू मुस्लिम की तलाश में जुटी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed