फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकेंद्र हत्याकांड: मर्डर से पहले कई बार घर आए थे हत्यारे, साथ खाते थे खाना, सामने आए कई बड़े राज

Wed, 01 Sep 2021 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Sep 2021 01:43 PM IST
सार

पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे की हत्या की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद विकेंद्र के शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Vikendra murder case: accused had come home many times before murder, had lunch together
विकेंद्र का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में ताबड़तोड़ हत्या होने का सिलसिला जारी है। दो बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। जानी क्षेत्र के बाफर गांव में सुबह नौ बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।



जिन बदमाशों ने बाफर गांव में विकेंद्र की हत्या की उन्होंने पहले उससे दोस्ती की और उसे भरोसे में ले लिया। मंगलवार को भी विकेंद्र के साथ दोनों बदमाशों ने चाय पी। विकेंद्र उन्हें गेट तक छोड़ने आया। बदमाशों ने कहा कि ठीक है विकेंद्र, अच्छा चलते हैं। इसके बाद पिस्टल से उसके सीने में ताबड़तोड़ चार गोलियां बरसा दी।

पुलिस ने उनका पता लगाने के लिये विकेंद्र के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। जिसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। यही नहीं हत्या करने के लिए जिस बाइक से बदमाश आए थे, वह चोरी की है। कंकरखेड़ा में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Vikendra murder case: accused had come home many times before murder, had lunch together
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्व ब्लाक प्रमुख राजवीरी का बेटा विकेंद्र उर्फ गौरी (40) अपने घर पर पत्नी गुड्डी व बेटे अंश के साथ था। बाइक पर दो युवक विकेंद्र के पास घर पर आए। विकेंद्र ने दोनों को चाय भी पिलाई। जाते समय विकेंद्र पर गोलियां दाग दीं।

गोलियों की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा चिल्लाते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भी दौड़ेे। बदमाश बाइक को वहीं छोड़कर फायरिंग करते पैदल ही भाग गए। परिजनों ने विकेंद्र को मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में कई अहम बातें सामने आई हैं।

Vikendra murder case: accused had come home many times before murder, had lunch together
विकेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले बाफर गांव में जितेंद्र की हत्या हुई थी। जिसमें विकेंद्र नामजद आरोपी था। इसी रंजिश में हत्या हुई है। विकेंद्र के परिजनों ने जितेंद्र के दोनों बेटे विशाल और सागर के अलावा धमेंद्र व पुष्पेंद्र पुत्र नरेन्द्र और मोहित पुत्र सहेंद्र को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया है। विकेंद्र की मां राजवीरी 2010 में जानी ब्लॉक प्रमुख रही है।

वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद विकेंद्र के शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। विकेंद्र की हत्या के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikendra murder case: accused had come home many times before murder, had lunch together
विकेंद्र हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बाफर गांव में विकेंद्र व जितेंद्र के बीच अदावत चल रही थी। तीन साल पहले गांव में कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें विकेंद्र और जितेंद्र की शर्त लगी थी, जितेंद्र जीत गया था।

पुलिस के मुताबिक इसके चलते विकेंद्र ने उसकी हत्या कर दी। जितेंद्र की हत्या में विकेंद्र और उसके तीनों भाई कवीन्द्र, छंगा उर्फ नरेन्द्र व लोकेन्द्र उर्फ भूरा जेल गए थे। डेढ़ साल पहले विकेंद्र जेल से जमानत पर छूटकर आ गया था। 


 
विज्ञापन
Vikendra murder case: accused had come home many times before murder, had lunch together
विकेंद्र हत्याकांड - फोटो : amar ujala

जितेंद्र के बेटे विशाल और सागर अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहते थे, लेकिन विकेंद्र शातिर था। इसकी जानकारी जितेंद्र के बेटों को थी। उसके बाद ही उन्होंने विकेंद्र को मारने के लिए फुलप्रूफ योजना तैयार की और भाड़े के दो बदमाशों को सुपारी दी। दोनों बदमाशों ने विकेंद्र से पहले दोस्ती की।

पुलिस ने बताया कि जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, वह विकेंद्र के घर पर आते थे। विकेंद्र के घर दो-तीन बार खाना भी खाया है। दोनों बदमाश जितेंद्र के बेटों के संपर्क में थे या हत्या की कोई दूसरी वजह भी है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। विकेंद्र जेल से छूटने के बाद किस-किस से बात करता था, इसकी सारी जानकारी पुलिस जुटाने में लग गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed