मेरठ शहर के सोतीगंज में वाहन कमेला चलाने वाले कबाड़ियों पर शिकंजा कसवाने के लिए मेरठ-हापुड़ सीट से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखनी पड़ रही है। इससे पता चलता है कि मेरठ पुलिस को लेकर सांसद की राय क्या है। जाहिर है कि इसस पहले उनके द्वारा किए गए प्रयासों से जिला पुलिस की नींद कायदे से नहीं टूट रही है। बस दिखाने के लिए कुछ कार्रवाई जरूर शुरू हो गई है।
मेरठ: सोतीगंज में खुलेआम काटे जा रहे चोरी के वाहन, कबाड़ियों को पुलिस का संरक्षण, सीएम तक पहुंची बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोतीगंज के कबाड़ियों की दोस्ती पुलिस वालों से हैं। इसका खुलासा अमर उजाला ने किया था। इन दागी पुलिसकर्मियों को अधिकारी भी संरक्षण दे रहे हैं। यही वजह है कि सोतीगंज पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है
सोतीगंज का मामला योगी सरकार बनते ही उठाया गया था। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई शून्य है। छुटभैया वाहन चोरों को गिरफ्तार करके या मुठभेड़ में गोली मारकर पुलिस खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। शातिर कबाड़ियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर मेरठ की पुलिसिंग पर सवाल खड़े किए। सांसद ने लिखा है कि सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटे जाने से राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा है। यहां कोई भी आतंकी घटना हो सकती है। चोरी-लूट के वाहनों के चेसिस नंबर तक बदल दिए जाते हैं।
18 शातिरों के नाम सांसद ने बताए
सांसद के प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने बताया कि सोतीगंज के 18 शातिर कबाड़ी खुलेआम घूम रहे हैं। सांसद उनकी सूची मेरठ पुलिस को दे चुके हैं। उनके खिलाफ कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके पुलिस शातिर कबाड़ियों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में कबाड़ी राहुल काला, मन्नू, राहुल चक्की के नाम का जिक्र किया है।
पुलिस ने धरा राहुल काला का साथी सुहेल
सांसद अग्रवाल की चिट्ठी के बाद हो रही किरकिरी से बचने के लिए मंगलवार रात में पुलिस ने सोतीगंज में दबिश दी। दावा किया कि हिस्ट्रीशीटर राहुल काला के साथी सुहेल को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, सुहेल की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। देर रात तक उसकी निशानदेही पर चोरी और लूट के अन्य वाहनों की बरामदगी का सिलसिला जारी था।