वसंत पंचमी का नाम सुनते ही हर कोई उत्साह और उमंग से भर जाता है। पतंगों के बिना यह पर्व अधूरा लगता है। इस बार शहर में दो दिन वसंत पंचमी मनाई जा रही है। बुधवार को भी कई जगह वसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। श्रेष्ठ रूप में आज वसंत पंचमी मनाई जा रही है। तिरंगा, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के साथ आकाश में ग्लाइडर पतंगों के पेच लड़ेंगे। बुधवार को बाजार में मांझे, पतंग की खूब खरीदारी हुई।
वसंत उत्सव: वासंती बयार में पतंगबाजी का खुमार, आसमान में लड़ेंगे पेच, हवा में होगी जीत-हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार पांच रुपये से लेकर 450 तक की पतंग बाजार में हैं। मांझे के दाम भी 30 प्रतिशत बढ़ गए हैं। मंगलवार को बारिश होने के बाद से ही बाजार में अच्छी भीड़ बढ़ गई थी। अहमदाबाद से पहली बार ग्लाइडर पतंगें बाजार में आई हैं।
हालांकि इन पतंगों को उड़ाने के लिए तेज हवा की जरूरत होगी। अमूमन दोपहर के समय ये पतंगें उड़ाई जा सकेंगी। साथ ही बाजार में सिक्के वाली चर्खी, बेत की चर्खी और लाइट एंड साउंड वाली चर्खी भी खासी पसंद की जा रही हैं।
मुख्य बाजारों में हुई खरीदारी
शहर में प्रमुख बाजारों में गोला कुआं और खैरनगर में पतंगों की अस्थाई दुकानें सज गई हैं। इस बार राजस्थान, गुजरात और पंजाब के व्यापारियों ने भी शहर में पतंगों की दुकानें सजाई हैं।
बाजार में सुबह से खासी रौनक है। अगले तीन दिनों तक दिन रात दुकानों पर पतंगों और मांझे की बिक्री होगी। सदर, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, गंगानगर, जागृति विहार आदि स्थानों पर अस्थाई दुकानें सज गई हैं।
सदर में ओम काइट के संचालक राजेश अरोड़ा के अनुसार चर्खी की कीमत 350 रुपये तक है। यह चर्खी टूटती नहीं है। साथ ही कोइन वाली चर्खी भी मार्केट में है। शीशे से बनी इस चर्खी में सजावट के लिए सिक्के लगाए गए हैं। इसकी कीमत 800 रुपये के आसपास है।
युवाओं को लुभा रहीं ग्लाइडर पतंगें
बाजार में गुजरात के शहर अहमदाबाद से आई ग्लाइडर पतंगें भी युवाओं को खासी लुभा रहीं है। एक पतंग की कीमत 350 रुपये से 600 रुपये तक हैं। इन पतंगों को टेडी बीयर, ऊल्लू, इंद्रधनुष, ग्लाइडर और बाज के रूप में तैयार किया गया है।