{"_id":"6762eadd733aa2c0a208e253","slug":"vande-bharat-passengers-are-not-getting-blankets-in-the-train-in-this-cold-weather-blowers-are-not-working-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: भरी सर्दी में यात्रियों को ट्रेन में नहीं मिल रहे कंबल, न चल रहे ब्लोअर, पढ़ें-क्या बोले अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: भरी सर्दी में यात्रियों को ट्रेन में नहीं मिल रहे कंबल, न चल रहे ब्लोअर, पढ़ें-क्या बोले अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Dec 2024 09:01 PM IST
सार
मेरठ लखनऊ वंदे भारत संचालन के बाद से जहां यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ा पा रही है। वहीं सर्दी के माैसम में भी लक्जरी ट्रेन में यात्री ठिठुरने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत रेल मंत्री से की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
वंदे भारत,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक चलाए जाने की तैयारी चल रही है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से रूट का सर्वे कराया जा रहा है। नए साल में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को वाराणसी तक विस्तारित कर दिया जाएगा। इसके वाराणसी तक चलने से मेरठ समेत अन्य जिलों के निवासियों को लाभ मिलेगा।
प्रयास है कि लखनऊ से वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक इसे चलाया जाए। एक तरफ रेलवे वंदे भारत के विस्तार में जुटा है वहीं दूसरी ओर भरी सर्दी के माैसम में यात्रियों को लक्जरी ट्रेन में ठिठुरकर सफर करना पड़ रहा है। ट्रेन में न तो ब्लोअर चल रहे हैं और न ही यात्रियों को कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इन रूटों का हो रहा है सर्वे
लखनऊ से वाराणसी वाया सुल्तानपुर रूट सबसे छोटा है, जिस पर सर्वाधिक ट्रेनें गुजर रही हैं। इसके अलावा लखनऊ वाया रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई है। इस रूट पर भी लंबी दूरी की ट्रेनें चल रही हैं। तीसरा रूट लखनऊ, वाराणसी वाया अयोध्या रूट है। तीनों मार्ग पर मंथन चल रहा है।
3 of 5
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
संचालन के बाद से ही यात्रियों के टोटे से जूझ रही वंदे भारत
इसी साल 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था। ट्रेन के संचालन के बाद से ही रेलवे इस ट्रेन में यात्रियों के टोटे से जूझ रहा है बता दें कि इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 40 प्रतिशत से ऊपर नहीं बढ़ पा रही है। वहीं अब अयोध्या और वाराणसी के लिए भी ट्रेन के विस्तार की मांग की जा रही है।
सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिल कर इस ट्रेन को वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक चलाने की मांग की है। रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों का भी कहना है कि रेलवे बोर्ड से सर्वे को हरी झंडी मिल चुकी है। सर्वे के तहत इसके ठहराव, रूट और समय, किराये को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत में ब्लोअर नहीं चल रहे, यात्री परेशान
मेरठ से लखनऊ के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सर्दी के मौसम में यात्री परेशान हैं। यात्री लगातार शिकायत कर रहे हैं, इसके बावजूद ट्रेन का संचालन कर रहे अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वंदे भारत
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अनुज शर्मा ने रेलमंत्री को ऑनलाइन इस संबंध में शिकायत की है। अनुज शर्मा ने शिकायत में बताया कि उसने सोमवार सुबह मेरठ से लखनऊ तक का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस में किया है। सर्दी में भी ट्रेन के ब्लॉवर नहीं चल रहे। इसकी शिकायत टीटी से की तो उनका कहना था कि एसी ऑटो मोड पर है। अनुज का कहना है कि कंबल की भी सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। वहीं इन शिकायतों को लेकर अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में यात्रियों को कंबल की सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं है, ब्लोअर न चलने की शिकायत प्राप्त हुईं हैं, इसकी जांच कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।