{"_id":"6762c58e3b805aefb7076dc5","slug":"vande-bharat-will-go-from-ayodhya-to-varanasi-railways-has-released-the-time-schedule-2024-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा सफर: मेरठ से अयोध्या-वाराणसी जाने की कर लें तैयारी, रेलवे ने वंदे भारत का टाइम शेड्यूल किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा सफर: मेरठ से अयोध्या-वाराणसी जाने की कर लें तैयारी, रेलवे ने वंदे भारत का टाइम शेड्यूल किया जारी
Wed, 18 Dec 2024 07:16 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक चलाए जाने की तैयारी है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से रूट का सर्वे भी करवाया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को वाराणसी तक विस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी-मेरठ के बीच सीधी सेवा की होगी ये ट्रेन
वाराणसी-मेरठ के बीच सीधी सेवा की यह एकमात्र ट्रेन होगी। अभी तक वाराणसी-मेरठ के बीच सीधी सेवा वाराणसी समेत आसपास के जिलों से भी नहीं है। ऐसे में वाराणसी समेत पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव बोले- खोदाई के नाम पर भाईचारे को खत्म कर रही भाजपा सरकार, ये संविधान को न मानने वाले लोग
विज्ञापन
ये रहेगा वंदे भारत का शेड्यूल
रेलवे ने वंदे भारत का टाइम शेड्यूल जारी किया। वंदे भारत सुबह मेरठ से चलकर शाम 6:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से रोजाना सुबह 9:00 बजे चलकर रात 9:00 बजे मेरठ आएगी। काफी दिनों से अयोध्या और वाराणसी के लिए नई ट्रेन चलाने की हो रही थी मांग।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड से सर्वे को हरी झंडी मिल चुकी है। सर्वे के तहत इसके ठहराव, रूट और समय, किराये को लेकर मंथन चल रहा था। 31 अगस्त से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित है। हालांकि यह ट्रेन इस रूट पर यात्रियों की कमी से जूझ रही है। इसे देखते हुए ही रेलवे बोर्ड ने वाराणसी तक संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।