रोज डे पर इस बार बाजार में चांदी के गुलाब की विशेष मांग है। प्रेमी युगल ट्यूब रोज लेने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, वहीं नवविवाहित जोडे़ चांदी के गुलाब को खास ऑर्डर पर तैयार करा रहे हैं। सराफा कारोबारियों के यहां ऑर्डर पर विशेष रूप से 17 ग्राम चांदी में गुलाब का फूल तैयार हो रहा है। इसकी कीमत 1500 रुपये से शुरू है। चांदी के गुलाब पर सोने का पानी चढ़ाकर तैयार किया जा रहा है। जानें कैसा चांदी के गुलाब से आपको मिलेगा प्यारा साथ: -
वैलेंटाइन वीक का आगाज: 'रोज डे' पर थाम लें अपने हमसफर का हाथ, चांदी के गुलाब से पाएं ‘सोने’ जैसा साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी प्रपोज डे, 9 फरवरी चॉकलेट डे, 10 फरवरी टेडी डे, 11 फरवरी प्रॉमिस डे, 12 फरवरी हग डे, 13 फरवरी किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है।
देसी गुलाब की खेती तो मेरठ में होती है। सजावट और बुके वाला गुलाब दिल्ली से मंगाते हैं। यह खास ट्यूब रोज होता है। जो बुके, बंच में इस्तेमाल होता है। इसकी पत्तियां देसी गुलाब की पत्तियों से सख्त होती हैं और रंग भी गहरा लाल होता है। ट्यूब रोज में सुगंध नहीं होती, यह 7 दिन तक मुरझाता नहीं है। - आशु मसीह, फूल विक्रेता
वैलेंटाइन ने बढ़ाए गुलाब के दाम
दोस्ती का वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस पर्व का आगाज रोज डे से हो रहा है। रोज़ डे मौका देता है कि अपने दोस्त को गुलाब देकर अपने दिल की बात का इजहार करें। रोज डे के कारण बाजार में गुलाबों की कीमत दोगुनी हो गई है। 15 रुपये वाला गुलाब का फूल बुधवार को 30 रुपये तक बिका। गुलाब का गुलदस्ता और बुके की कीमत भी रोज डे के कारण काफी महंगी रही। फूल मंडी में थोक विक्रेताओं ने दोगुनी कीमत में गुलाब बेचा। फुटकर विक्रेता और फ्लोरल आर्टिस्ट भी प्रति गुलाब की दोगुनी कीमत ले रहे हैं।
इस प्रकार हैं गुलाब के दाम
सिंगल ट्यूब रोज़ स्टिक 20 रुपये से शुरू
ट्यूब रोज बंच 120 रुपये से शुरू
ट्यूब रोज बॉस्केट 150 रुपये से शुरू
ट्यूब रोज बुके 150 रुपये से शुरू