प्यार का सप्ताह वैलेंटाइन वीक 07 फरवरी से शुरू हो रहा है। वैलेंटाइन वीक के लिए उपहारों की दुकानें सज चुकी हैं। गिफ्ट गैलरीज़ पर ढेरों आकर्षक उपहार उपलब्ध हैं जिन्हें आप इस खास मौके पर अपने पार्टनर को उपहार में दे सकते हैं। आगे देखें इस वेलेंटाइन आप किन उपहारों को तोहफे में देकर आप जीत सकते हैं अपने हमसफर का दिल:-
प्यार, तकरार, इजहार हो या इंकार, अपने वैलेंटाइन को दें ये खास उपहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिकल कार्ड्स, लाइटिंग ग्रीटिंग कार्ड, टेम्पलेट, कॉफी मग, सिपर, म्यूजिकल कपल के अलावा एसेसीरीज भी उपलब्ध हैं। जो वैलेंटाइन डे के लिए सबसे ट्रेंडी गिफ्ट माने जा रहे हैं। लाल गुलाब से लेकर फ्लावर वॉश, ज्वैलरी, कैमरा, मोबाइल, डायरी से लेकर अन्य उपहार भी बाजार में हैं जो युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।
एसेसरीज, कस्टमाइज टीशर्ट की भी मांग
किंग, क्वीन, यू एंड मी, मैंने दिल तुझको दिया, एक दूसरे के नाम लिखवाकर कपल्स टीशर्ट तैयार करा रहे हैं। कस्टमाइज टीशर्ट, कीरिंग, ज्वैलरी बॉक्स, डायरी, फोटो फ्रेम और कुशन के प्री ऑर्डर स्टूडियो पर आ चुके हैं। वैलेंटाइन डे के लिए युवा अपनी तस्वीर और नाम के साथ उपहार कस्टमाइज करा रहे हैं। इसके अलावा चश्मे, टोपियां, ज्वैलरी, ब्रेसलेट, हैंडबैग्स, पर्स की भी मांग है। जो वैलेंटाइन डे का बेहतरीन उपहार है। हैंगिंग्स, टैसल और एप्रेन भी हैं। जो वैलेंटाइन के अनुसार डिजायन किए गए हैं। इन उपहारों को देकर युवा अपने वैलेंटाइन वीक को और खास बना सकते हैं।
ओरिजनल के साथ डुप्लीकेट गुलाब
वैलेंटाइन डे पर गुलाबी, लाल और पीले गुलाब की खास मांग होती है। ओरिजनल गुलाब के साथ ही बाजार में आर्टिफिशियल गुलाब भी है, जिसे देकर प्यार और दोस्ती का इजहार कर सकते हैं। प्लास्टिक के साथ ही शॉटन, सॉफ्ट टॉय, मैटल और क्रिस्टल से बने खूबसूरत लाल गुलाब भी बाजार में हैं। इनकी कीमत 150 रुपए प्रति पीस से शुरू है।
खास उपहार है वेलेंटाइन डे के लिए
क्रिस्टल, पॉलीमेयर, वुड और स्टोन के कपल्स, शोपीस, फोटोफ्रेम, डायरी, लॉक डायरी, हार्ट शेप विंडचाइम, कैंडी और हार्ट शेप चॉकलेट वेलेंटाइन डे के लिए खास हैं। हार्ट कुशन भी युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। पुनीत सिंह, गिफ्ट गैलरी संचालक