पश्चिमी यूपी में प्रत्याशियों के बीच बढ़ने-पिछड़ने का सिलसिला जारी है। राजनीति के हिसाब से पश्चिमी यूपी की सात सीटें बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती रही हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत ये तीन ऐसी सीट हैं जहां कांटे की टक्कर बरकरार है। मेरठ में गुरुवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई पहले राउंड के दौर में जहां भाजपा ने खाता खोलते हुए बढ़त बनाई वहीं दूसरे राउंड में दोंनों पार्टियां मामूली अंतर पर रहीं। वहीं तीसरे राउंड में बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी आगे निकल गए।
मेरठ में मुकाबला बेहद दिलचस्प, देखें क्या है ताजा स्थिति-
| राउंड |
राजेंद्र अग्रवाल-भाजपा |
हाजी याकूब कुरैशी -बसपा |
हरेंद्र अग्रवाल-कांग्रेस |
| 1 |
20219 |
21781 |
1198 |
| 2 |
40432 |
40646 |
2263 |
| 3 |
67637 |
56045 |
3546 |
| 4 |
91302 |
73354 |
4591 |
| 5 |
116672 |
88307 |
5989 |
| 6 |
319720 |
372010 |
19854 |
2 of 6
चौधरी अजित सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मुज़फ्फरनगर-13वां राउंड
गठबंधन-- चौधरी अजित सिंह--289089
भाजपा-- संजीव बालियान-284668
अजित सिंह की लीड और घटी, 4421 मतों से आगे
3 of 6
मतगणना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भाजपा से राघव लखनपाल फिर से चुनावी मैदान में हैं। अपनी सीट को बचाने की चुनौती उनके सामने है। उनका कड़ा मुकाबला गठबंधन से फजलुर्रहमान से है। टक्कर आमने-सामने की है लेकिन, इस रण के तीसरे सूरमा कांग्रेस के इमरान मसूद हैं। इमरान ने शुरुआत में बढ़त बनाई। वहीं राघव लखनपाल भी तीन राउंड तक दौड़ में बने रहे। इसके बाद बसपा प्रत्याशी आगे निकल गए।
सहारनपुर सातवां राउंड
कांग्रेस इमरान - 71758
बसपा फजलुर्रहमान - 133462
भाजपा राघव लखनपाल - 95600
4 of 6
बागपत से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल मलिक, मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
बागपत
जयंत चौधरी 108300
सत्यपाल सिंह 116361
बीजेपी 8061 वोट से आगे
5 of 6
मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा व भाजपा में बहुत कांटे का मुकाबला चल रहा है। कभी भाजपा तो कभी बसपा एक से डेढ़ हजार वोटों से आगे हो जाते हैं। कांटे के इस मुकाबले में दोनों प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की सांसें अटकी हुई हैं। इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जनता ने खारिज कर दिया है। नसीमुद्दीन अभी तक दस हजार वोटों का आंकड़ा नहीं पकड़ सके हैं।
बिजनौर लोकसभा सीट
बीजेपी - राजा भारतेन्द्र सिंह - 194541
गठबंधन - मलूक नागर - 189927
कांग्रेस - नसीमुद्दीन सिद्दीकी - 10168
भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेन्द्र सिंह करीब 5000 वोटों से आगे