फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पेशेवर शूटर्स के निशाने पर थी केवल नसरीन, पहले ही रची गई थी हत्या की साजिश, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Aug 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 20 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
up: women was on the target of professional shooters, kukhyat Sheri and Salman got in suspicion
मौके पर पहुंची पुलिस और विलाप करती महिला की बेटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रविवार को एक स्कूटीसवार महिला की सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। ब्रह्मपुरी में हुई नसरीन की हत्या को पेशेवर शूटरों ने अंजाम दिया। पहली गोली नसरीन के हाथ में लगी तो बाइक मोड़कर स्कूटी के पास पहुंचकर नसरीन के सिर से पिस्टल सटाकर दो गोलियां मारीं। पुलिस के अनुसार शूटरों के निशाने पर केवल नसरीन थी। जो कहीं न कहीं सुनियोजित साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पुलिस मान रही है कि हत्या कुख्यात सलमान ने कराई है।  जानें पूरा मामला:-

up: women was on the target of professional shooters, kukhyat Sheri and Salman got in suspicion
मौके पर पहुंचे एसएसपी व वीडियो फुटेज में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी राजेश पांडेय के अनुसार प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि नसरीन की बेटी सहरीन डासना जेल और कोर्ट में पेशी के दौरान कुख्यात सलमान से मिलने जाती थी। नसरीन की हत्या की वजह सहरीन भले ही 50 हजार की मांग पूरी न करना बता रही हो। लेकिन हत्या की इस वारदात के पीछे कहीं न कहीं गहरी साजिश है। यही वजह है इस केस में हत्या के साथ साजिश रचने की धारा भी लगाई गई है। उधर, लोगों के अनुसार मौके पर 5-6 गोलियां चलने की आवाजें आईं। पुलिस को दो खोखे और दो कारतूस ही मिले हैं। एसएसपी के अनुसार इस केस में और नाम भी खोले जाएंगे। सर्विलांस और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) इसमें अहम साबित होने वाली है। 

शक के घेरे में सहरीन
रविवार रात महिला पुलिस की मौजूदगी में सहरीन से पुलिस अफसरों ने पूछताछ की। पुलिस अफसरों का कहना है कि सहरीन कहीं न कहीं शक के घेरे में है। जांच में पता चला कि नसरीन के परिवार का कोतवाली क्षेत्र के शातिर बदमाश सलमान के यहां आना-जाना है। सलमान से भी काफी नजदीकी रही। मां-बेटी जेल में उससे मिलने भी जाती थीं। सलमान सहरीन से शादी करना चाहता था। लेकिन नसरीन बाद में सहमत नहीं थी। पूरे मामले में सलमान और सहरीन की भूमिका की जांच की जा रही है। 

पुलिस का इन बिंदुओं पर शक

up: women was on the target of professional shooters, kukhyat Sheri and Salman got in suspicion
घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बार-बार बदल रही बयान
बार-बार बदलते बयान अफसरों को परेशान कर रहे हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार सहरीन ने पूछताछ में बताया कि सलमान के अब्बू उसकी मां को अपनी मुंह बोली बहन मानते थे। काफी आदर करते थे। इस नाते उनका सलमान के परिवार में आना-जाना था पुलिस इस कड़ी पर काम कर रही है।

बाइक सवार दोनों हमलावार नकाबपोश थे तो फिर सहरीन ने शोएब को कैसे पहचाना दूसरा एसएसपी के अनुसार चश्मदीदों ने बताया कि सहरीन ने अचानक स्कूटी क्यों रोकी थी तीसरा युवती ने पुलिस अफसरों से कहा कि उसकी मां उसे दूसरे धंधे में धकेलना चाहती थी। सहरीन ने सलमान को पहले रिश्तेदार बताया। बाद में बोली कि वह जेल में बंद है। मोबाइल नंबरों के बारे में भी पुलिस से छिपाई गई जानकारी

पीछा करते हुए कैद
मेरठ। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पास ही एक कैमरे में बाइक सवार हमलावर मां-बेटी का पीछा करते कैद हुए हैं। दोनों पेंट शर्ट पहने थे और मुंह पर रुमाल बांधे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
up: women was on the target of professional shooters, kukhyat Sheri and Salman got in suspicion
मौके पर जानकारी करते एसएसपी राजेश कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
दहशत में बाजार बंद
घटना के बाद खून से लथपथ नसरीन का शव काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। दहशत के चलते आसपास की दुकानें बंद हो गईं। आसपास के लोगों के अनुसार बदमाशों ने बिना किसी खौफ के महिला के सिर में दो गोलियां मारीं और आसानी से फरार हो गए।

मां से मांगे थे 50 हजार रुपये
पुलिस के अनुसार सहरीन ने बताया कि लिसाड़ी गेट निवासी शोएब उसकी मां से 50 हजार रुपये मांग रहा था। उसके लिए मां को फोन भी किया था। मां की हत्या में उसी का हाथ बताया। पुलिस ने शोएब की कुंडली खंगाली तो पता चला कि उसने अप्रैल 2016 में ऑटो चालक शेरी की हत्या की थी। शेरी सलमान का नजदीकी था। पहले शोएब सलमान गैंग का विरोधी था। लेकिन बाद में पक्ष में आ गया था।
विज्ञापन
up: women was on the target of professional shooters, kukhyat Sheri and Salman got in suspicion
मौके पर लोगों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आय का जरिया क्या था
एसपी सिटी ने बताया कि नसरीन के दोनो पति उसे छोड़कर जा चुके थे। पुलिस जांच कर रही है कि नसरीन के परिवार के आय का जरिया क्या था। नसरीन के मोबाइल फोन की जांच में 20 से ज्यादा नंबर संदिग्ध मिले हैं। उसके घर बाहरी लोगों का आना-जाना था। शोएब कहता था कि नसरीन के पास काफी पैसा है, इसलिए वह काफी दिनों से उससे 50 हजार रुपये मांग रहा था। वहीं, पूछताछ में यह भी सामने आया है कि नसरीन बेटी सहरीन का कहीं दूसरी जगह निकाह करने जा रही थी। मामला सलमान और सहरीन के बीच जुड़ा होने के चलते इस केस में रंगदारी की धारा नहीं लगायी गयी है।

चश्मदीद को क्यों छोड़ा
हत्यारे अमूमन चश्मदीद गवाह को भी नहीं छोड़ते। यहां नसरीन की बेटी ने एक आरोपी को मौके पर ही पहचानने की बात कही। ऐसे में सवाल है कि अगर ऐसा था तो शूटरों ने पहचाने जाने के बावजूद चश्मदीद सहरीन को क्यों छोड़ दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed