फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या से पहले आखिर क्यों रोया था जेई, पांच लोग और 25 सवालों में उलझीं जांच, जल्द होगा खुलासा

Thu, 14 Mar 2019 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
UP: Police will revel JE murder in Meerut very soon, colleague suspected
मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में जेई सुशील की हत्या घर में हुई और खून के छींटे सामने वाले जेई भारत सिंह के क्वार्टर के अंदर मिले हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने भारत सिंह को हिरासत में लिया है। सवाल है कि आखिर भारत के क्वार्टर में खून के छींटे कैसे पहुंचे। दूसरी ओर आखिर जेई हत्या से पहले रोया क्यों था, क्या उसे अपनी मौत को अंदाजा पहले से था।



फोरेंसिक एक्सपर्ट ने दोनों क्वार्टर से नमूने लिए लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। दूसरी ओर सुशील की पत्नी और तीनों बच्चों से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की। उनके बयानों में काफी विरोधाभास है। इन बिदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

UP: Police will revel JE murder in Meerut very soon, colleague suspected
इसी आवासीय कॉलोनी में रहते थे जेई

ट्यूबवेल कॉलोनी की दो मंजिल में चार सरकारी क्वार्टर हैं। ऊपरी मंजिल के एक क्वार्टर में सुशील और दूसरे क्वार्टर में भारत सिंह रहते हैं। भारत मूलरूप से धनपुरा गांव इंचौली के हैं। उनका परिवार मोदीनगर में रहता है। सुशील की हत्या सुबह हुई।

पुलिस के मुताबिक खून से लथपथ सुशील का शव बेड पर था। फोरेंसिक टीम को खून के छींटे भारत के क्वार्टर में दीवारों पर भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि भारत से पूछताछ चल रही है। हालांकि भारत ने पुलिस से कहा कि वह बेकसूर है। सुशील की हत्या से उसका कोई लेनादेना नहीं है। 


 
UP: Police will revel JE murder in Meerut very soon, colleague suspected
जांच करती पुलिस

मुझे नहीं पता कैसे लगे छींटे 
दीवारों पर लेंगे खून के छींटों के बारे में पूछने पर भारत ने बताया कि वह इस क्वार्टर में एक साल से रहते हैं। छींटे कैसे लगे, इसका मुझे पता नहीं। हो सकता है कि वे पहले से हों। सुशील के बच्चों ने जब आवाज दी, तब वह बाथरूम में नहा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Police will revel JE murder in Meerut very soon, colleague suspected
जांच करती पुलिस

आखिर क्या छुपा रहा भारत?  
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार, भारत सिंह ने शुरूआत में बताया कि वह सुशील के क्वार्टर पर एक माह पहले गए थे। बच्चों ने बताया कि भारत अक्सर क्वार्टर में आ जाते थे। दो दिन पहले भारत अंकल ने घर पर खाना भी खाया था। मंगलवार शाम भी आए थे। दोबारा पूछताछ में भारत ने बताया कि वह गए थे। भारत कुछ न कुछ छुपा रहे हैं, इसलिए उनको हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
UP: Police will revel JE murder in Meerut very soon, colleague suspected
जेई की पत्नी

तीस मिनट, पांच लोग और पुलिस के 25 सवाल, आखिर क्यों हुई जेई की हत्या
जेई सुशील कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके तीनों बच्चों, पत्नी और पड़ोसी जेई से अलग-अलग करीब छह घंटे तक पूछताछ की। पांच लोगों से एक के बाद एक 25 सवाल पुलिस ने पूछे। इसमें उनको कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।

पुलिस का कहना है कि हत्यारा करीबी है, जोकि सब कुछ जानता था। जेई सुशील कुमार सिर्फ 30 मिनट अपने परिवार से अलग रहे। पत्नी मोनिका का दावा है कि नौ बजे क्वार्टर से गईं और 9:30 बजे लौट आईं। इस दौरान एक बेटी व बेटा भी बाहर थे। सुशील सुबह छह बजे उठे और नाश्ता भी किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed