शादी के 22 दिन बाद ही महिला दरोगा कोमल की दुनिया उजड़ गई। बीती 30 अप्रैल को कोमल की शादी शशांक कुमार के साथ हुई थी। शशांक भी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में थे। शादी के बाद शशांक कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शशांक कुमार पुत्र विरेंद्र सिंह मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव के रहने वाले थे। उधर, शशांक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि दरोगा शशांक की शादी 30 अप्रैल को बागपत के लौहड्डा गांव निवासी महिला दरोगा कोमल से शादी हुई थी। शशांक ने हाल ही में ट्रेनिंग पूरी की थी। वहीं शशांक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पत्नी कोमल संक्रमित होने की वजह से होम आइसोलेशन में हैं। पुलिस के अनुसार शशांक का छोटा भाई निशांत भी दिल्ली पुलिस में तैनात है।
2 of 5
शशांक कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
रामपुर की सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात दरोगा कोमल ने अपनी शादी के 23वें दिन ही अपने पति को खो दिया। वह कोरोना संक्रमित थे। खुद भी संक्रमित होने के कारण कोमल होम आइसोलेशन में हैं।
3 of 5
दरोगा शशांक कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
मूल रूप से बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव लौहड्डा निवासी कोमल तोमर की शादी मेरठ के ग्राम डालमपुर निवासी शशांक के साथ 30 अप्रैल को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति की तबीयत खराब हो गई। वहीं जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया।
4 of 5
दरोगा शशांक कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
सर गंगाराम अस्पताल में उपचार के दौरान 23 मई को उनकी मौत हो गई। उधर, कोमल अपने गांव में ही होम आइसोलेशन में हैं।
5 of 5
दरोगा की शादी का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
शशांक भी बन गए थे दरोगा
कोमल के पति शशांक का भी उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर प्रशिक्षण पूरा हो गया था लेकिन, नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण शशांक को पोस्टिंग नहीं मिली मिली थी।।