फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस का गजब खेल..., संस्तुति से 15 दिन पहले ही कुख्यात बाफर को दे दिए थे सरकारी गनर  

Wed, 17 Jul 2019 04:41 PM IST
Dimple Sirohi अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jul 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
UP police gave government gunner to criminal Bafar before several days Recommendation
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कुख्यात भूपेंद्र सिंह बाफर को सरकारी सुरक्षा देने में पुलिस ने जमकर खेल किया। कमेटी की संस्तुति से 15 दिन पहले ही तत्कालीन एसएसपी के आदेश पर भूपेंद्र बाफर को दो गनर उपलब्ध करा दिए गए थे।



यही नहीं, समिति के सामने रिपोर्ट रखते वक्त उसके आपराधिक इतिहास को छिपाया गया। लेकिन अब जब गर्दन फंसी तो पुलिस इस पर लीपापोती कर बचाव करती नजर आ रही है। लेकिन पूरे मामले पर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है, जिसमें गाज गिरना तय माना जा रहा है। 

UP police gave government gunner to criminal Bafar before several days Recommendation
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला

एक लाख के इनामी रह चुके भूपेंद्र बाफर के बदन सिंह बद्दो से संबंध बिगड़े तो सुशील मूंछ ने भी बाफर से दूरी बना ली थी। बाफर पिछले दिनों जमानत पर था। 28 मार्च 2019 को बद्दो कस्टडी से फरार हुआ तो मूंछ ने भी सरेंडर कर दिया।


 
UP police gave government gunner to criminal Bafar before several days Recommendation
भूपेंद्र बाफर समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इस पूरे खेल को लेकर बाफर को जहां अपनी जान का खतरा हुआ तो पुलिस ने भी बद्दो की गिरफ्तारी के लिए बाफर का दामन थाम लिया। क्योंकि भूपेंद्र बाफर बद्दो के अधिकांश गोपनीय ठिकानों से वाकिफ है। इस दौरान बाफर की सुरक्षा में दो सिपाही दिए गए। लेकिन मामला लंबा खिंचता देख नियमानुसार सरकारी गनर उपलब्ध कराने की कार्रवाई कराई गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police gave government gunner to criminal Bafar before several days Recommendation
कुख्यात सुशील मूंछ को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बाफर ने बदन सिंह बद्दो और सुशील मूंछ से जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी। जिस पर 29 मई को थाना जानी ने जो रिपोर्ट जारी की उसने पुलिस का खेल उजागर कर दिया।

इस रिपोर्ट में 15 दिन से पहले से बाफर के पास दो कांस्टेबिल सुरक्षा में होना बताया गया। साथ ही रिपोर्ट के कॉलम में पूछा गया कि आवेदक किसी जघन्य अपराध का पैरोकार, वादी या गवाह तो नहीं है, तो पुलिस ने उससे भी इंकार कर दिया। 


 
विज्ञापन
UP police gave government gunner to criminal Bafar before several days Recommendation
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला

क्राइम हिस्ट्री की जानकारी दूसरे पेन से 
बाफर को सुरक्षा प्रदान करने वाली रिपोर्ट के जिस कॉलम में क्राइम हिस्ट्री की जानकारी मांगी गई, उस पर दूसरे पेन से उसकी हिस्ट्रीशीट का नंबर लिखते हुए क्राइम हिस्ट्री अलग से संलग्न करना लिखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed