बागपत में शराब के नशे में निबाली गांव के आर्यन और आदिल को ऐसी सनक चढ़ी कि रास्ते में जो भी मिलता रहा, उसे गोली मारते रहे। यह दोनों केवल अपने गांव के शेखर को मारने की योजना बनाकर आए थे मगर केवल ढाई घंटे में चार घटनाओं को अंजाम दे दिया। इन्होंने सबसे पहले साढ़े नौ बजे प्रवेश को गोली मारी थी और इसके बाद रात करीब 12 बजे इंजीनियर अनुज नैन की हत्या की।
पहली घटना को आरोपियों ने मीतली-बसाैद मार्ग पर अंजाम दिया। बुढेड़ा गांव निवासी विशेष लोक अभियोजक इंद्रपाल गुर्जर के छोटे भाई अधिवक्ता रविंद्र और चचेरे भाई प्रवेश शनिवार देर रात पाबला गांव में भात नौतने की रस्म के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। मीतली-बसौद मार्ग पर मंदिर से आगे पहुंचे तो आर्यन व आदिल शराब के नशे में बाइक लेकर जा रहे थे।
2 of 12
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई अनुज की गाड़ी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इन दोनों ने रविंद्र से सटाते हुए बाइक आगे निकाली, जिससे वह गिरते हुए बचे। इस पर प्रवेश ने दोनों को कहा कि बाइक ठीक से चला ले। इतना कहते ही पीछे बैठे आर्यन ने चलती बाइक पर तमंचा निकालकर प्रवेश की कमर में गोली मार दी। आर्यन और आदिल ने प्रवेश से गाली-गलौज होने की बात भी कही है।
3 of 12
गोली लगने से घायल हुआ अधिवक्ता का चचेरा भाई प्रवेश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रवेश को गोली लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे देर रात मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पांच घंटे चले ऑपरेशन में चिकित्सकों ने गोली निकाल ली और 72 घंटे के लिए प्रवेश को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। जहां प्रवेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
4 of 12
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बदमाश आर्यन शर्मा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आरोपियों ने इसके बाद दूसरी घटना अग्रवाल मंडी टटीरी में की। टटीरी के आंबेडकरनगर में रिश्तेदारी में आए प्रशांत निवासी गलीरा जिला सहारनपुर अंडे की दुकान पर आमलेट खा रहे थे। तभी वहां पर शराब के नशे में आए आर्यन शर्मा और आदिल भी अंडे खाने लगे।
5 of 12
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : पुलिस
आर्यन ने प्रशांत को दी गाली
प्रशांत और आर्यन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। तभी आर्यन ने प्रशांत को गाली दे दी। इस पर प्रशांत ने आर्यन को थप्पड़ मार दिया तो आर्यन ने तमंचा निकालकर प्रशांत पर तानते हुए गोली चला दी। बचाव में प्रशांत ने अपना हाथ आगे किया तो गोली उसके हाथ में लग गई। प्रशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया।