फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: तिरंगा बाइक रैली में जोश और जुनून के साथ दिखा देशप्रेम का संगम, स्वागत को उमड़ पड़ा मेरठ

Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
सार

अमर उजाला के मोहकमपुर स्थित कार्यालय से बृहस्पतिवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक संगठनों समेत आम जनता से बाइक रैली में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। 

विज्ञापन
The confluence of patriotism was seen with enthusiasm and passion in the tricolor bike rally
अतुल माहेश्वरी सेतु से निकलती अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत तिरंगा बाइक रैली। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत तिरंगा बाइक रैली का शहर के व्यापारिक संगठन, समाजसेवी संगठन, व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों ने स्वागत किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर रैली के स्वागत में खड़े रहे।

 
The confluence of patriotism was seen with enthusiasm and passion in the tricolor bike rally
महताब सिनेमा पर बदर अली आदि बाइक रैली का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला कार्यालय से निकलते ही नवीन मंडी पर राजीव मित्तल टोनी, मनोज अग्रवाल की टीम ने स्वागत किया। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में गौरव शर्मा की टीम ने बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्पवर्षा की तो हर कोई उत्साहित हो गया। बाइक सवारों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। दीपक गांधी, रोहित कपूर, बब्बू, अंकुर प्रजापति, अशोक शर्मा आदि रहे। 
 
The confluence of patriotism was seen with enthusiasm and passion in the tricolor bike rally
बाइक रैली का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और अध्यक्ष नवीन गुप्ता की टीम के द्वारा शहर के सभी बाजारों में पुष्पवर्षा के आयोजन किए गए। उधर, बागपत रोड रोटरी क्लब की टीम में अध्यक्ष डॉ. केपी सैनी की टीम ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
The confluence of patriotism was seen with enthusiasm and passion in the tricolor bike rally
विल्वेश्वर नाथ मंदिर समिति स्वागत करती हुई। - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने बनाई रंगोली
सूरजकुंड जानवरों के अस्पताल के बाहर शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शालिनी अग्रवाल, राधा सिंघल, आदित्य गोयल, ऋषि गर्ग ने सुंदर रंगोली बनाई। इस दौरान नेहा गोयल, मीना गुप्ता, मीनाक्षी सिंघल, कविता गोयल, शशि गोयल, ऋषि शर्मा आदि रहे। वहीं,
 
विज्ञापन
The confluence of patriotism was seen with enthusiasm and passion in the tricolor bike rally
महिला संगठनों ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
महताब सिनेमा हॉल पर गूंजे देशभक्ति गीत
महताब सिनेमा हॉल के पास बदर अली की टीम ने विशाल पंडाल लगाया गया। यहां डीजे पर देशभक्ति गीत गूंज उठे। रैली पर युवाओं ने पुष्पवर्षा की। ऐसे में युवाओं का जोश भी दोगुना हो गया। इस अवसर पर दानिश सैफी, शमशाद, माहीगीर, पार्षद मुमताज, आजाद खां, कारी मुकर्रम, आदिल इलाही रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed