चुनाव खत्म होते ही पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन में आ गई है। सुबह पांच बजे 13 थानेदारों के साथ 480 पुलिसकर्मी अपराध के लिए बदनाम लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 400 बदमाशों के घर पहुंचे तो लोग हैरान रह गए। पुलिस ने सुबह पांच से 11 बजे तक करीब छह घंटे चले ऑपरेशन में छह वांटेड बदमाश गिरफ्तार किए हैं।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन, इस्लामाबाद, श्यामनगर, तारापुरी, जाकिर कॉलोनी, रिहान गार्डन, फतेल्लाहपुर आदि इलाके में बड़ी संख्या में अपराधी शरण लिए रहते हैं। यहां के रहने वाले कई बदमाशों पर आसपास के जिलों में भी संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं।
2 of 5
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक में अपराध करने के बाद बदमाश यहां आ जाते हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सुबह पांच बजे ही एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लिसाड़ी गेट में भेजा दिया। पुलिस ने यहां 400 बदमाशों के घरों की कुंडी खटखटाई और पूछा कि वह इन दिनों क्या कर रहे हैं। टीम में शामिल 65 महिला पुलिसकर्मियों ने इनके परिवार की महिलाओं से भी पूछताछ की। सभी को हिदायत दी है कि अपना पता बदलने की सूचना थाने में जरूर दें।
3 of 5
लिसाड़ीगेट में जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पांच लाख आबादी, तांत्रिकों से तस्करों तक का डेरा
लिसाड़ीगेट करीब पांच लाख आबादी वाला मुस्लिम बहुल इलाका है। यहां जिन 400 बदमाशों के घर पुलिस पहुंची है, उनमें चोर, लुटेरे, पर्स चेन लुटेरे, हथियार तस्कर, तांत्रिक और सट्टेबाज तक हैं।
4 of 5
परिजनों से पूछताछ करती महिला पुलिस।
- फोटो : amar ujala
छह गिरफ्तार बदमाश भेजे जेल
पुलिस ने वसीम पुत्र अनवर, अब्दुल वहाब पुत्र इस्लाम, शाहिद उर्फ कालिया पुत्र गफ्फार, शानू उर्फ शाहनवाज पुत्र सरफराज, इरशाद पुत्र हमीद,समीर पुत्र शकील को गिरफ्तार किया है।
5 of 5
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि पकड़े गए बदमाश लूट व अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में वांछित थे। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस को कुछ अपराधी घर पर नहीं मिले। इनके परिजनों ने बताया कि बाहर काम करने गई है। पुलिस इन सभी का ब्योरा तैयार कर रही है।