फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: पत्नी से तोड़ा 11 साल का नाता, फिर कर ली आत्महत्या, पिता की सदमे में मौत, एक झटके में उजड़ गया परिवार, तस्वीरें

Wed, 17 Mar 2021 05:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Mar 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
UP News: Father dies after son committed suicide in Kankar khera of Meerut
आत्महत्या का मामला - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया। पत्नी की मौत के सदमे से उभरे नहीं कि बेटे ने पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद डिप्रेशन में आए बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके पिता ने भी दम तोड़ दिया। इसी तरह एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।

UP News: Father dies after son committed suicide in Kankar khera of Meerut
आत्महत्या मामला। - फोटो : suicide meerut, meerut news,

कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले नितिन के पिता ने भी मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। श्रद्धापुरी फेज-2 ई 86 निवासी नरेश के मकान में दिल्ली निवासी नितिन अपने पिता राजपाल (60 वर्ष) के साथ किराये पर रहता था। दो दिन पहले नितिन ने डिप्रेशन के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिस कारण नितिन की मौत हो गई थी।

ये था मामला
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेस-2 में रविवार को एक युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी थी। उसके पिता मकान में ही संदिग्ध हालत में पड़े मिले थे। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पता चला है कि युवक का पत्नी से विवाद रहता था और दो दिन पहले ही उसने पत्नी को तलाक दिया था।

UP News: Father dies after son committed suicide in Kankar khera of Meerut
मेरठ में आत्महत्या मामला। - फोटो : amar ujala

कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार नितिन तंवर अपने पिता राजपाल के साथ श्रद्धापुरी फेज-2 के मकान नंबर ई-86 में किराए पर रह रहा था। मूलरूप से वह डब्लू जेड 343 नारायणा गांव साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी था। रविवार को नितिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह मकान मालिक नरेश जब किराया लेने पहुंचा तो नितिन का शव फर्श पर पड़ा था और पिता बेड पर थे। सूचना पर थाना प्रभारी तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। राजपाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस को सल्फास की खाली डिब्बी मिली।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के घर में बड़ी वारदात, नौकर ने पहले रची साजिश, फिर ऐसे दिया अंजाम, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Father dies after son committed suicide in Kankar khera of Meerut
मेरठ में आत्महत्या मामला। - फोटो : amar ujala

पत्नी से तोड़ा 11 साल का नाता
श्रद्धापुरी में किराए पर रहने वाले नितिन की शादी मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र के गांव सठेडी की निवासी विनीता पुत्री अमृत सिंह से 22 नवंबर 2010 को शादी हुई थी। कुछ साल हंसी खुशी बीते। मगर बाद में दोनों में विवाद बढ़ने लगा। तलाक तक नौबत आ गई। इसे लेकर ही नितिन तनाव में था। नितिन की मौत के बाद वहां से मिले स्टांप पेपर को देखकर फिलहाल पुलिस डिप्रेशन में आत्महत्या होना मान रही है। नितिन दिल्ली से कपड़ा और कॉस्मेटिक समान लाने का व्यापार करता था। पिता राजपाल पहले से ही बीमार थे और चिकित्सक की सलाह पर वह बेड रेस्ट पर थे। रीढ़ की हड्डी खराब थी। दो दिन पहले ही विनीता और नितिन के बीच 50 रुपये के स्टांप पर संबंध विच्छेद की प्रक्रिया पूरी हुई थी।

विज्ञापन
UP News: Father dies after son committed suicide in Kankar khera of Meerut
युवक की आत्महत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

पिता- पुत्र के जहर खाने की दी गई थी सूचना
कॉलोनी में पिता-पुत्र के जहर खाने की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने जाकर देखा तो बेटा नीचे पड़ा था और पिता बेड पर थे। मकान अंदर से बहुत ही गंदा था। उसमें बदबू आ रही थी। पिता की रीड़ की हड्डी खराब है। वह कई साल से बेड पर ही हैं। नितिन के पास से ही सल्फास के तीन पैकेट मिले हैं। पुलिस को शुरू में लगा कि पिता पुत्र दोनों ने जहर खा लिया, लेकिन जांच में सामने आया कि पिता ने जहर नहीं खाया है। पिता गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। सोशल मीडिया पर दिन भर पिता पुत्र के जहर खाने की खबर वायरल होती रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed