फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सपा के कार्यक्रम में खूब लगे ठुमके, तेजी से वायरल हो रहा डांस का वीडियो, जिलाध्यक्ष ने दी ये सफाई

Wed, 21 Jul 2021 07:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Jul 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
UP News: Dance video viral of Samajwadi party program on social media in Meerut
मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में डांस करती कलाकार। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में समाजवादी पार्टी का एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में खूब ठुमके लगे। हरियाणवी गाने पर महिला कलाकार ने धमाल किया। एक पुरुष कलाकार भी खूब थिरका। इसके दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। 



वहीं जिलाध्यक्ष का कहना है कि सपा का मुख्य कार्यक्रम में रागिनी या नृत्य का प्रोग्राम नहीं था, उससे पहले या बाद में ऐसा हुआ होगा। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जब तक सपा नेता कार्यक्रम में थे, तब तक ऐसा कार्यक्रम नहीं था। पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जबकि यह उनका विधानसभा क्षेत्र है। सपा नेताओं का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था।

विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतने का दावा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इतने बड़े अंतर से हारेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगी। यह बात सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने गांव डालूहेड़ा में सर्व समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

UP News: Dance video viral of Samajwadi party program on social media in Meerut
मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में डांस हुआ। - फोटो : amar ujala

जानीखुर्द क्षेत्र के गांव डालूहेड़ा स्थित विवाह मंडप में मंगलवार को सपा ने सिवाल विधान सभा का समाजवादी सर्व समाज सम्मेलन आयोजित किया।

UP News: Dance video viral of Samajwadi party program on social media in Meerut
मेरठ में समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोराना महामारी में भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल रही है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए कोरोना से हुई मौतों को भी छिपाया गया। किसानों की हालत भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा खराब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Dance video viral of Samajwadi party program on social media in Meerut
समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में डांस करती कलाकार। - फोटो : amar ujala

पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि पंचायत चुनाव में बहुमत का अनादर कर भाजपा ने जबरन अपने जिला अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बनाए हैं। भाजपा सरकार में महंगाई बेकाबू है। चुनाव में भाजपा का हिंदू-मुस्लिम एजेंडा नहीं चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गाप्रसाद यादव ने की। 

विज्ञापन
UP News: Dance video viral of Samajwadi party program on social media in Meerut
मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में डांस करती कलाकार। - फोटो : amar ujala

बता दें कि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विपिन मनोठिया, जिला महासचिव संजीव यादव, संजीव गुप्ता, राहुल मल्लापुर, राजीव पूनिया, प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव, सत्यवीर यादव, सम्राट मलिक, राजेश यादव मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed