उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में एक मस्जिद की निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दब गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने लोगों की मदद से किसी तरह मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा सभी घायलों का अलग-अलग अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उधर, पुलिस प्रशासन मलबे को हटाने में जुटा हुआ है।
ऐसे हुआ हादसा
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर की गली नंबर-9 में एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर को नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं बारिश की वजह से कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इस दौरान अचानक मस्जिद की निर्माणाधीन दीवार गिर गई। दीवार गिरने से एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे के नीचे दब गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
2 of 5
मौके पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
3 of 5
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।
- फोटो : amar ujala
जानकारी लगने पर एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मलबे को हटाने का कार्य चल रहा है।
4 of 5
विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
वहीं सूचना मिलने पर शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। विधायक रफीक अंसारी ने वहां मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना।
5 of 5
लाल घेरे में दिख रही दीवार गिरी।
- फोटो : amar ujala
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अभी एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा की गई है, जिसका नाम अफगान (32 वर्ष) है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी है, जबकि इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।