{"_id":"5b939b29867a557e824cef54","slug":"up-hindu-family-is-keep-lighting-the-mosque-for-many-years-and-saved-from-riots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: वीरान मस्जिद को रोशन कर रहा है हिंदू परिवार, सांप्रदायिक दंगों में नहीं आने दी थी आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वीरान मस्जिद को रोशन कर रहा है हिंदू परिवार, सांप्रदायिक दंगों में नहीं आने दी थी आंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच साल पूर्व सात सितंबर को यूपी के मुजफ्फरनगर में जो हुआ, उसे याद करके आज भी दंगा पीड़ित सिहर जाते हैं। दंगे ने उनसे सबकुछ छीन लिया। घर छूट गया, परिवारों को झोपड़ी में रहना पड़ रहा है, जहां लोग सुविधाओं से मोहताज हैं। कई लोग अपने परिवार सहित गांवों से पलायन कर गए। आज भी यहां कई घरों पर ताला लगा हुआ है वहीं कई मस्जिदें वीरान हैं। यहीं पर सूनी पड़ी एक मस्जिद को कई साल से रोशन करता आ रहा है एक हिंदू परिवार :-
दंगों के दौरान की थी मस्जिद की सुरक्षा
2 of 5
मुजफ्फरनगर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पांच वर्ष पहले जब यह क्षेत्र सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस रहा था, वहां एक मस्जिद की सुरक्षा करने के लिए हिंदू परिवार ही पहरेदार बन गया था। मस्जिद को सुरक्षा देने वाला वाला यह हिंदू परिवार आज भी उस घटना को याद कर सिहर उठता है। लेकिन आज भी इस परिवार ने मस्जिद की देखरेख करना नहीं छोड़ा है।
हर सुबह करते हैं मस्जिद की साफ-सफाई
3 of 5
मस्जिद में झाड़ू लगाते जामल
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल,भोपा क्षेत्र के गांव नंहेड़ा की आबादी लगभग 3500 है। जाट बाहुल्य इस गांव में 120 वर्ष पुरानी मस्जिद स्थित है। जिसकी देखरेख रामवीर कश्यप पुत्र जामल करता है। वह हर रोज सुबह उठकर मस्जिद में झाड़ू लगाते हैं और मस्जिद की देखरेख करते हैं। इसी तरह शाम को जकर मस्जिद को मोमबत्ती जलाकर रोशन करते हैं। और यह जामल की दिनचर्या में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
1995 से देखरेख में जुट गया था हिंदू परिवार
4 of 5
मस्जिद की देखरेख करते जामल
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि ब्रिटिश काल में गांव में मुस्लिम परिवार काफी संख्या में रहते थे। समय बीतता चला गया और मुस्लिम परिवार एक-एक करके गांव से पलायन करते चले गए। गांव के मुस्लिम विहीन हो जाने के बाद मस्जिद वीरान हो गई। 1995 से वह मस्जिद की देखरेख में जुट गए।
विज्ञापन
गांव से पलायन कर गए दंगा पीड़ित
5 of 5
फाइल फोटो
7 सितंबर, साल 2013 को मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगा हुआ था। नजदीकी गांव बसेड़ा में एक हिंदू ग्रामीण दंगे का शिकार हो गया था। जिसके बाद जामल के परिवार को पता चला कि रात में बसेड़ा गांव के लोग मस्जिद को तोड़ने के लिए निकल पड़े हैं। इसी आशंका को लेकर नंहेड़ा के हिंदू परिवारों ने रातों का जागकर मस्जिद के चारों ओर पहरा लगाकर सुरक्षा की। गौरतलब है कि सांप्रदायिक दंगों की आग की चपेट में आए पीड़ित ग्रामीण विभिन्न स्थानों पर बनी कालोनियों में रह रहे हैं। कालोनियों में रहने वाले सभी परिवार अपने-अपने गांवों से अपने घर व जमीन आदि बेचकर चले गए। हालांकि दंगा पीडित कालोनियों में रहने वाले इन परिवारों के लोगों का अपने गांवों में आना-जाना आरंभ हो गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।