यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट प्रतिशत में फिर बेटियों ने बाजी मारी। मेरठ में हाईस्कूल में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर के अर्जुन पंवार 91.67 प्रतिशत अंकों और इंटरमीडिएट में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की ही प्रियांशु 88.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे। अगली स्लाइडों में देखें बाकी टॉपर्स के मार्क्स:-
2 of 6
रिजल्ट आने के बाद खुशी जाहिर करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में नवाब अजमत खां कन्या इंटर कॉलेज की अनम परवीन ने इंटरमीडियट में 85.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं किसान इंटर कॉलेज ककरौली के जयंत आर्य ने हाईस्कूल में 90.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
3 of 6
जिले के टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
देहात में छिपी प्रतिभाएं पूरे बिजनौर जिले में नाम रोशन कर रही हैं। गांव गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले पिता की बेटी उपासना सिंह ने हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। बेटी के जिला टॉप करने से घर में ही नहीं बल्कि गांव में उत्सव का माहौल है।
4 of 6
जिले के टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में दसवीं में अभिनव और 12वीं में अंशुल जिला टॉपर बनी। दसवीं में टॉपर का तमगा लड़के को मिला तो 12वीं में टॉपर ताज बेटी के सिर सजा। दसवीं में जिला टॉप करने वाले अभिनव किसान इंटर कॉलेज चोरीमंडी के छात्र हैं, जिन्होंने 600 में से 548 अंक हासिल किए। वहीं 12वीं में आदर्श इंटर कॉलेज बड़गांव की अंशुल शर्मा ने 88.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया।
5 of 6
जिले के टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में हाईस्कूल और इंटर में दो सगी बहनों ने जिला टॉप किया है। शामली निवासी नेहा विश्वकर्मा ने हाई स्कूल में 94 प्रतिशत और उसकी बहन खुशी विश्वकर्मा ने इंटर में 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की है। यह दोनों बहनें सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की छात्रा हैं।