यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। कोरोना काल के एक साल बाद बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो गया है। मेरठ में इस बार 108 केंद्रों पर 79042 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक चली, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी। आज सुबह की पाली में दसवीं कक्षा के परीक्षार्थी देने पहुंचे। परीक्षा के पहले दिन पश्चिमी यूपी के सभी स्कूल और कॉलेजों में परीक्षार्थियों के चेहरों पर अलग ही रौनक और उत्साह नजर आया। आगे तस्वीरों में देखें कैसा रहा परीक्षा के पहले दिन का हाल:-
यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज: कोरोना काल के एक साल बाद हुई परीक्षाएं, छात्र-छात्राओं में दिखा गजब का उत्साह
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन