फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई प्रोफाइल केस: डीन के घर में दो साल किराये पर रहा था अनिल, पुलिस ने खंगाली कुंडली तो हुए बड़े खुलासे

Wed, 23 Mar 2022 04:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Mar 2022 04:39 PM IST
सार

मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में एक के बाद एक परतें पुलिस की जांच में खुल रही हैं।

विज्ञापन
High Profile Case: Anil had been renting the Dean house for two years, police searched the horoscope, then big revelations were made
प्रोफेसर अरती भटेले। - फोटो : amar ujala

कृषि विवि वेटरनरी डीन डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने सबसे पहले कृषि विश्वविद्यालय का रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस ने 91 सीआरपीसी को नोटिस दिया, जिसके जवाब में प्रोफेसर आरती भटेले से जुड़े विवादों की जानकारी विवि प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरती भटेले और अनिल बालियान की कुंडली देखी तो हमले की प्लानिंग का पता चल गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मुनेंद्र बाना दिखाई दिया। जिसके बाद शूटरों की जानकारी पुलिस को हुई है।



महिला प्रोफेसर आरती भटेले के साथ-साथ पीड़ित डीन डॉ राजवीर सिंह के भी आरोपी अनिल बालियान करीब था। अनिल करीब दो साल डीन के मकान में किराए पर रहा है। उसे डीन के आने-जाने की पूरी जानकारी थी। डीन ने ही अनिल व आरती के संबंध के बारे में उसकी पत्नी व बच्चों को बताया था। तभी से वह डीन से रंजिश रखता था।

High Profile Case: Anil had been renting the Dean house for two years, police searched the horoscope, then big revelations were made
मेरठ में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। - फोटो : amar ujala

मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में एक के बाद एक परतें पुलिस की जांच में खुल रही हैं। आरती भटेले विवि में वेटरनरी की डीन बनना चाहती थी व बिल्डर अनिल बालियान अपनी बेटी आकांक्षा को विवि में नौकरी लगवाना चाहता था। जिसके चलते दोनों ने पांच लाख की सुपारी कुख्यात उधमसिंह के शूटर आशु चड्ढा और नदीम को देकर 11 मार्च को हमला कराया था।

अनिल सन 2014 में डीन डॉ राजवीर सिंह के घर डिफेंस एन्क्लेव में परिवार के साथ ही किराए पर रहता था। जिसके चलते अनिल के राजवीर से भी अच्छे संबंध बन गए थे। अनिल ने उधम के शूटरों को विश्वविद्यालय से लेकर डिफेंस एंक्लेव का पूरा रास्ता बताया। किसी को उस पर बिल्डर पर शक न हो, इसलिए उसने अपने दोस्त प्रधानपति मुनेन्द्र बाना को साथ में रखा था। 

High Profile Case: Anil had been renting the Dean house for two years, police searched the horoscope, then big revelations were made
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

11 मार्च शाम 5:30 बजे डीन पर हमला हुआ था। घटनास्थल पर एसएसपी व एसपी सिटी समेत पुलिस मौके पर पहुंचा था। हमले के तार विश्वविद्यालय से जुड़े है, इसका शक पुलिस को प्राथमिक जांच में हो गया था। मामला डीन का है, इसको देखते पुलिस ने विवि प्रशासन को 91 सीआरपीसी का नोटिस दिया था। जिससे विवि प्रशासन में खलबली मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
High Profile Case: Anil had been renting the Dean house for two years, police searched the horoscope, then big revelations were made
तीन आरोपी गिरफ्तार और प्रोफेसर आरती भटेले का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

डीन की विवाद महिला प्रोफेसर आरती भटेले से चल रहा था। जिसको लेकर विवि में खूब पत्राचार हुआ था। विवि प्रशासन ने 100 पन्नों की फाइल पुलिस को दी, जिसमें डीन और प्रोफेसर के बीच तनातनी की जानकारी पुलिस को पता चला। बताया गया कि आरती के संबंध बिल्डर अनिल बालियान से हैं। यह इनपुट भी विवि से पुलिस को मिला था। 

विज्ञापन
High Profile Case: Anil had been renting the Dean house for two years, police searched the horoscope, then big revelations were made
डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह व जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
100 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट का अध्ययन कर पुलिस ने आरती और अनिल बालियान पर कसा शिकंजा 
प्रोफेसर को लेकर विवि में अलग-अलग चर्चा थी। पुलिस ने आरती व अनिल की कुंडली खंगाल ली, जिसके बाद डीन पर हमले की साजिश का शक और गहराया। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों से कोई पूछताछ नहीं की। इसके बाद पुलिस भाड़े के शूटरों का पता लगाने के लग गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed