उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर में मोहल्ला अफगानान के फारुख की हत्या का खुलासा हो गया है। फारुख की हत्या उसकी पत्नी अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान और उसके दोस्त से कराई थी।
पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अमरीन और मेहरबान के संबंधों में फारुख बाधक बन रहा था। हत्या के लिए तमंचा खरीदने को रुपयों की जरूरत पड़ी तो अमरीन ने अपने कानों के कुंडल मेहरबान को दे दिए। उसने अपने दोस्त उमर के साथ मिलकर फारुख की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को तीनों का चालान कर दिया है।
2 of 8
फारुख का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सात साल पहले हुई थी फारुख और अमरीन की शादी
फारुख और अमरीन का निकाह सात साल पहले हुआ था। करीब पांच साल पहले अमरीन के जीवन में पड़ोस के मेहरबान की एंट्री हुई। मेहरबान, फारूख का रिश्ते का भांजा है। फारूख टाटा मैजिक चलाता था। वह अक्सर काम के सिलसिले में रात को बाहर रहता था। पति को उनके रिश्ते की भनक लगी तो दोनों में झगड़ा रहने लगा।
3 of 8
Bijnor farooq murder Case
- फोटो : अमर उजाला
कुंडल बेचकर प्रेमी को दिलाया तमंचा
पुलिस के अनुसार इससे तंग आकर अमरीन ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अमरीन से मिले कुंडल बेचकर मेहरबान ने करीब छह दिन पहले 315 बोर का तमंचा खरीदा। इसके बाद अपने दोस्त उमर को भी साथ ले लिया। दोनों 28 अप्रैल की शाम छह बजे फारुख को बाइक से असगरपुर के जंगल में ले गए। पहले तीनों ने शराब पी और अंधेरा होने पर मेहरबान की गोली मारकर हत्या कर दी।
4 of 8
आरोपी पत्नी अमरीन
- फोटो : संवाद
एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि अमरीन ने ही फारुख की हत्या की साजिश रची थी। मेहरबान और उमर हत्या करने में शामिल रहे। दोनों को मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मेहरबान के पैर में गोली लगी है।
5 of 8
Bijnor farooq murder Case
- फोटो : संवाद
व्हाट्स एप कॉल कर बताया कर दिया काम तमाम...
फारूख की हत्या करने के बाद मेहरबान ने मौके से ही अमरीन को व्हाट्सएप कॉल की। उसने कॉल पर बताया था कि फारुख का काम तमाम कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मेहरबान और उमर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया तो अमरीन के साजिश में शामिल होने का खुलासा हुआ। पुलिस की पूछताछ में अमरीन ने बताया कि निकाह के बाद फारूख सऊदी चला गया था। इस दौरान मेहरबान से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं।