फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूट पड़ा गमों का पहाड़: एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, रो पड़ा पूरा गांव, देखिए तस्वीरें

Fri, 01 Jan 2021 03:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Jan 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
UP Accident News: Three friends were cremated in Atrara village of Meerut City
मेरठ के अतराड़ा गांव में एक साथ तीन दोस्तों की चिताएं जलीं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में खरखौदा क्षेत्र के अतराड़ा गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब एक साथ तीन दोस्तों की अर्थियां उठीं। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। श्मशान में शवों को एक साथ मुखाग्नि दी गई। वहीं भीड़ संभालने के लिए पुलिस को हापुड़-किठौर मार्ग पर यातायात रोकना पड़ा।

UP Accident News: Three friends were cremated in Atrara village of Meerut City
मृतकों के घर लगा जमावड़ा - फोटो : अमर उजाला
गांव अतराड़ा निवासी निखिल उर्फ छोटू (22) पुत्र स्व. राकेश त्यागी, प्रद्युम्न (30) पुत्र परशुराम व मनीष (18) पुत्र देवराज शर्मा बुधवार को हापुड़ से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर एक ही बाइक से लौट रहे थे। हापुड़-किठौर रोड पर सीमेंट से लदी खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।
UP Accident News: Three friends were cremated in Atrara village of Meerut City
गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं हादसे में प्रद्युम्न की मौके पर ही मौत हो गई थी। निखिल व मनीष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद कुछ देर के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे। तीनों युवकों में गहरी दोस्ती के चलते उनकी अर्थियां एक साथ उठीं। उनके पीछे सैकड़ों की भीड़ थी। शवों का काली नदी किनारे स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के मामले में निखिल के ताऊ ने रिपोर्ट दर्ज कर्राई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Accident News: Three friends were cremated in Atrara village of Meerut City
एक साथ उठीं तीन अर्थियां - फोटो : अमर उजाला

बुझ गया इकलौता चिराग 
देवराज शर्मा के परिवार में पुत्र मनीष, एक पुत्री और पत्नी गुड्डी हैं। देवराज की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसने कृषि भूमि का कुछ हिस्सा बेचकर बेटी का विवाह कर दिया था। बचे रुपयों से इकलौते बेटे के लिए मकान बनाना शुरू किया। पैसा खत्म हो जाने पर मकान अधूरा रह गया।

विज्ञापन
UP Accident News: Three friends were cremated in Atrara village of Meerut City
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कई वर्ष पहले चारा काटते समय देवराज का एक हाथ मशीन में आकर कट गया था। मनीष माता के जागरण में भजन गाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। मनीष की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed