फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अनलॉक का पहला दिन, खुले सभी बाजार, जमकर हुआ कारोबार, अभी इन पर रहेंगी पाबंदियां

Wed, 09 Jun 2021 05:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Jun 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Unlock in Meerut: All markets are open in the city on the first day and see photos
मेरठ में बाजार खुले। - फोटो : amar ujala

मेरठ में कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद पहले दिन व्यापारियों ने दुकान खोलने से पूर्व ईश्वर को नमन किया। इस दौरान महामारी में बिछड़ गए व्यापारियों को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी गई। शहर की दुकानें सुबह 10 बजे से खुलना शुरू हो गई थी। वहीं दिन भर दुकानों पर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक, स्टेशनरी, बुक स्टॉल्स के साथ सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स, ऑटोमोबाइल और शोरूम में अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया कि अनलॉक के पहले दिन व्यापारियों का अच्छा कारोबार हुआ। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया गया।



मेरठ जिले में 30 अप्रैल से लागू हुआ कोरोना कर्फ्यू में मंगलवार को खत्म हुआ। अब मेरठ के सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे। इस दौरान कोविड-19 के प्रतिबंधों और नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। लापरवाही पाए जाने पर पुलिस और प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। अब जिले में सिर्फ शनिवार और रविवार को पाबंदियां रहेंगी जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि अब सोमवार को साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलेंगे। वहीं आज धार्मिक स्थल और निजी कंपनियों के कार्यालय भी खुले।

Unlock in Meerut: All markets are open in the city on the first day and see photos
बाजार खुलने पर घर से निकले लोग। - फोटो : amar ujala

दुकान खोलने के पहले दिन से ही व्यापारियों ने बाजारों में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। इस मुहिम में संयुक्त व्यापार संघ सहित संगठन से जुड़ी 696 व्यापारिक एसोसिएशन भूमिका निभा रही हैं। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि अभी भी सावधानी बरतना जरूरी है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी को दोगुनी मेहनत के साथ व्यापार करना होगा। सेंट्रल मार्केट व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के बाहर मास्क रखेंगे, जो ग्राहक बिना मास्क आएगा उसे मास्क दिया जाएगा।

Unlock in Meerut: All markets are open in the city on the first day and see photos
मेरठ सभी बाजार खुले। - फोटो : amar ujala

अनलॉक रहे ये प्रतिबंध
सरकारी संस्थानों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की ही उपस्थिति रही। इसके लिए रोटेशन प्रक्रिया लागू की गई है। निजी संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित करने की बात शासनादेश में कही गई है। सब्जी मंडियां पहले की तरह खुली लेकिन, घनी आबादी के बीच संचालित सब्जी मंडियों को खुले में संचालित किया गया। सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसके अलावा बैंक, बीमा दफ्तर आदि भी खुले लेकिन, यहां भी दो गज की दूरी का ध्यान रखा गया। हाईवे किनारे के ढाबे और खोमचे, ठेले आदि को भी खोलने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock in Meerut: All markets are open in the city on the first day and see photos
बस में सवारी। - फोटो : amar ujala

बसों में सीट के बराबर ही सवारियां 
रोडवेज की बसें निर्धारित सीट क्षमता के अनुसार ही सवारियां लेकर जा सकेंगी। किसी में भी खड़े होकर यात्रा नहीं कराई जाएगी। दुपहिया वाहन पर भी निर्धारित सीट क्षमता के अनुसार ही संचालन की अनुमति होगी। ऑटो में चालक के अतिरिक्त सिर्फ दो सवारी, ई-रिक्शा में चालक सहित सहित तीन सवारी और चार पहिया वाहन में चार व्यक्तियों को ही बैठने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Unlock in Meerut: All markets are open in the city on the first day and see photos
मंदिर भी खुले। - फोटो : amar ujala

स्कूल-कॉलेज और कोचिंग अभी बंद 
अनलॉक के बावजूद स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। यहां पर ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था रहेगी। शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य के लिए स्कूल-कॉलेज जाने की अनुमति होगी। रेस्टोरेंट में सिर्फ ऑनलाइन डिलीवरी ही मान्य होगी। किसी भी रेस्टोरेंट में बैठाकर भोजन नहीं खिलाया जाएगा। सिनेमाघर, मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल भी बंद रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed