फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के गांव सोरम के हैं महाराष्ट्र में पकड़े गए दोनों संदिग्ध, इस काम के लिए निकले थे घर से      

Sun, 06 Jan 2019 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Jan 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Two of the suspects caught in Maharashtra belong to the village of Soram of UP Muzaffarnagar
रिजवान व सोनू चौधरी

महाराष्ट्र के अहमदनगर कैंट एरिया में पकड़े गए मुजफ्फरनगर जिले के दोनों संदिग्ध शाहपुर के गांव सोरम के रहने वाले हैं। दोनों युवकों की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास है, जो कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं। एक जनवरी को घर से निकले थे। 



शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम निवासी सोनू चौधरी (22) गांव में ही डेयरी करने वाले नियाज अली का दूसरे नंबर का बेटा है। सोनू के परिवार में पिता के साथ ही चार भाई सबसे बड़ा इमरान और सोनू से छोटे इरशाद व दिलशाद और तीन बहनें भी हैं। सोनू का बड़ा भाई इमरान गांव में स्थित सात-आठ बीघा जमीन पर खेती करता है, तो उससे छोटा इरशाद सेना भर्ती की तैयारियों में जुटा है। सबसे छोटा भाई दिलशाद राजमिस्त्री है।

Two of the suspects caught in Maharashtra belong to the village of Soram of UP Muzaffarnagar
रिजवान व सोनू चौधरी

सोनू चौधरी की शादी करीब एक साल पूर्व हुई थी। सोनू कपड़ों की फेरी लगाता है और एक जनवरी को ही गांव के रहने वाले साथी रिजवान (22) पुत्र एजाज अली के साथ घर से फेरी के लिए कहकर निकला था। रिजवान के घर में उसके पिता एजाज अली के साथ ही एक भाई फैजान और तीन बहनें हैं।

Two of the suspects caught in Maharashtra belong to the village of Soram of UP Muzaffarnagar
muzaffarnagar news

रिजवान के पिता एजाज अली आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे, जो वर्ष 2016 में ही सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं, एकमात्र भाई फैजान नई दिल्ली के किसी हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट है। रिजवान की शादी करीब सवा साल पूर्व हुई थी और उसके परिवार में पत्नी के साथ दो माह की छोटी बच्ची भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two of the suspects caught in Maharashtra belong to the village of Soram of UP Muzaffarnagar
muzaffarnagar news

महाराष्ट्र एटीएस से मिली पकड़े जाने की सूचना 
शाहपुर के गांव सोरम निवासी सोनू चौधरी व रिजवान हमउम्र होने के साथ ही कपड़ों की फेरी लगाने के कारण एक-दूसरे के साथ ही अधिकांश समय रहते हैं। दोनों ही एक जनवरी को फेरी लगाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर के कैंट एरिया में संदिग्ध हालात में पकड़े जाने की सूचना उनके परिजनों को महाराष्ट्र एटीएस द्वारा फोन कर दी गई। 

विज्ञापन
Two of the suspects caught in Maharashtra belong to the village of Soram of UP Muzaffarnagar
muzaffarnagar news

महाराष्ट्र एटीएस द्वारा दोनों युवकों के परिजनों को उनका पुलिस वेरीफिकेशन कराने के लिए कहा गया है। दोनों के संदिग्ध गतिविधियों के शक में पकड़े जाने से उनके परिजन सकते में है। हालांकि दोनों के ही परिजन उन्हें बेकसूर मानते हुए जल्द घर लौट आने की भी उम्मीद बांधे हुए हैं। 

रिजवान के पिता एजाज अली तो आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हैं, जो बेटे के संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े जाने से बेहद आहत हैं। भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने 28 साल देश की सेवा की है। देश से वफा उनके खून में हैं और उन्होंने अपने दोनों बच्चों रिजवान और फैजान को ऐसे संस्कार नहीं दिए कि वे देश के खिलाफ जाकर कोई भी कृत्य कर सकें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed