फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस शख्स के नाम है 50 घंटे लगातार गिटार बजाने का रिकॉर्ड, आज पेट भरना हुआ मुश्किल

Tue, 03 Sep 2019 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Sep 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
This person from UP has a record of playing guitar continuously for more than fifty hours
Gaurav Guitarist -saharanpur - फोटो : अमर उजाला

पचास घंटे से भी ज्यादा समय तक लगातार गिटार बजाकर लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले सहारनपुर के गिटारिस्ट गौरव आज मुफलिसी में वक्त गुजार रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ मदद के हाथ बढ़े हैं। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने गौरव के घर जाकर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। एक बैंक प्रबंधक ने घर पर जाकर गौरव का बैंक खाता खोला। इसके अलावा अन्य लोगों ने आर्थिक मदद का एलान किया है।

This person from UP has a record of playing guitar continuously for more than fifty hours
Gaurav Guitarist -saharanpur - फोटो : अमर उजाला
गौरव गिटारिस्ट ने वर्ष 2016 में लगातार 50 घंटे गिटार बजाकर लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना और शहर का नाम दर्ज कराया था। मगर घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से गौरव आर्थिक रूप से कमजोर होते चले गए। 

यह भी पढ़ें: हंसराज रघुवंशी के मेरा भोला है भंडारी... ने तोड़े कई रिकॉर्ड, अब तक 7.6 करोड़ व्यूज

This person from UP has a record of playing guitar continuously for more than fifty hours
Gaurav Guitarist -saharanpur - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान हालात में कोई काम नहीं होने और किसी प्रकार की मदद नहीं मिलने की वजह से गौरव के पास पेट भरने तक के पैसे नहीं हैं। वह परिवार के सहारे अपना पेट पाल रहा है। वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने की तैयारी में है, मगर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से टेंशन में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
This person from UP has a record of playing guitar continuously for more than fifty hours
Gaurav Guitarist -saharanpur - फोटो : अमर उजाला

समाचार पत्रों में गौरव की मुफलिसी की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को सांसद हाजी फजलुर्रहमान गौरव के घर पहुंचे और मदद दिलाने का आश्वासन दिया। एक बैंक के प्रबंधक ने गौरव के घर जाकर व्यक्तिगत तौर पर गौरव का बैंक खाता खुलवाया और अपनी ओर से दस हजार रुपये जमा कराए। 

यह भी पढ़ें: देवाज्ञ के नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, घंटी समेत इन चीजों से ड्रम की ध्वनि निकालने में माहिर

विज्ञापन
This person from UP has a record of playing guitar continuously for more than fifty hours
गिटारिस्ट गौरव-सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

समाजसेवी विक्रांत त्यागी और मंजीत सिंह ने भी 21-21 हजार रुपये मदद करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने जल्द ही शहर में गौरव गिटारिस्ट का बड़ा शो कराने की भी बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed