फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आखिर नहीं टूटी अफसरों की नींद, गंगा में बह गया सड़क का बड़ा हिस्सा, पुल भी खतरे में, देखिए तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2022 04:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Jul 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
There is a danger on the bridge and a large part of the road has been washed away in the Ganges see photos
गंगा में बह गई सड़क। - फोटो : amar ujala

मेरठ और बिजनौर को जोड़ने वाले भीमकुंड घाट पर करोड़ों रुपये से बनाया गया गंगा का पुल इस समय खतरे में है। वहीं शनिवार को कटान के कारण पुल से लगा बिजनौर साइड की सड़क का हिस्सा गंगा में बह गया है। लेकिन इससे पहले अफसरों की नींद नहीं टूटी। वहीं दोपहर में जब सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने की सूचना अफसरों तक पहुंंची तो हड़कंप मच गया। पिछले तीन दिनों से अमर उजाला ने लगातार खबर प्रकाशित की लेकिन, कोई भी अधिकारी समय से नहीं पहुंच पाया।



भीमकुंड गंगा पुल पर चांदपुर की ओर पिछले तीन दिनों से भीषण कटान चल रहा था, जिसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। लेकिन किसी भी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा यह रहा कि सड़क का बड़ा हिस्सा गंगा में बह गया है। अब पुल पूरी तरह बाधित हो गया है।

There is a danger on the bridge and a large part of the road has been washed away in the Ganges see photos
पुल खतरे में। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा राज्य सेतु निगम का बोर्ड भी गंगा में गिर गया है। यह सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग और उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं भीमकुंड पुल का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है।

There is a danger on the bridge and a large part of the road has been washed away in the Ganges see photos
खतरे में पुल। - फोटो : amar ujala

बता दें कि पुल से जोड़ने वाली करोड़ों रुपये से बनी सड़क का काफी हिस्सा गंगा में बह जाने से मौके पर देखने वालों की भीड़ लग गई है। वहीं अधिकारियों ने पुल और सड़क को बचाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
There is a danger on the bridge and a large part of the road has been washed away in the Ganges see photos
गंगा में बह गई सड़क। - फोटो : amar ujala

फिलहाल स्थिति जस की तस है। पुल के दोनों ओर बाहरी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
There is a danger on the bridge and a large part of the road has been washed away in the Ganges see photos
सड़क गंगा में बह गई। - फोटो : amar ujala

खेतों में काम करने वाले सैकड़ों किसान मजदूर गंगा पार फंसे
हस्तिनापुर क्षेत्र के सैकड़ों किसान और मजदूर रोजाना गंगा के पुल को पार कर काम करने जाते थे। लेकिन आज किसान और मजदूर फंस गए हैं। वहीं करीब 12 बजे जैसे ही सड़क का हिस्सा गंगा में गिरा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और अधिकारियों को मामले की सूचना दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed