परिवार में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि शादी में सोनू के साथ कोई अनहोनी हो जाएगी। वैसे तो सोनू साले की शादी में जाने से मना ही कर रहा था, लेकिन मौत उसे खींचकर ले आई। अब परिवार के लिए जिंदगी भर का गम रह गया। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ हरीश को मानो मौत ही खींचकर शामली ले गई थी। परिजनों का कहना था कि सोनू की इच्छा साले की शादी में जाने की नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी वह शादी में पहुंच गया।
3 of 7
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि शादी से एक दिन पहले सगाई के दिन 12 मई को भी ससुराल वालों के साथ सोनू का विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते उसके साथ मारपीट भी हुई थी। उसने यह बात अपने परिवार वालों को फोन पर बताई थी।
4 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शादी में शामिल न होने की बात कहकर वह उसी दिन देर शाम घर को चला गया था। अगले दिन 13 मई को शादी वाले दिन वह सुबह फिर अपने परिवार के लोगों के साथ ससुराल आ गया था। उस दिन रात में वह शादी में शामिल हुआ। 14 मई को उसने पत्नी शिवानी को साथ चलने के लिए कहा तो उसने एक-दो दिन बाद में साथ चलने की बात कही। इसी बात को लेकर उसकी ससुराल वालों से कहासुनी हुई थी।
5 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रात में फिर सोनू के साथ विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि ससुराल वालों ने सोनू को कमरे में बंद कर दिया। वहां से वह किसी तरह बाहर निकल गया और थोड़ी दूर स्थित बिजलीघर के बाहर चाय की दुकान पर पड़े खाली तख्त पर सो गया। पास में ही उसके कपड़े पड़े मिले। वहीं पर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। परिजनों का कहना था कि सोनू की इच्छा साले की शादी में जाने की नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी वह शादी में पहुंच गया। मानो मौत ही उसे खींचकर शामली लाई थी।