फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिटायर्ड कर्नल का बेटा करता था इन बड़े राज्यों में शिकार, देखें फोटो

Mon, 01 May 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 01 May 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
The son of Retired Colonel used to be hunting in these big states, view Photos
रिटायर्ड कर्नल का बेटा प्रशांत विश्नोई

मेरठ में शूटर प्रशांत विश्नोई के हंटिंग केस कई बड़े राज्यों में सामने आ रहे हैं। घर से बरामद वन्य जीवों की खाल, हड्डी, दांत, ट्रॉफी, खोपड़ी और मांस के पैकेट इस बात का सबूत हैं कि शिकार के लिए प्रशांत की गन दनादन चल रही थी। उत्तराखंड में जिम कार्बेट के पास हाल में तेंदुए का शिकार किया गया था। इस तेंदुए की खाल प्रशांत के घर से बरामद हुई। राजस्थान में चिकारा की हंटिंग की गई। चार चिकारा की खोपड़ी वन विभाग ने बरामद की है।

The son of Retired Colonel used to be hunting in these big states, view Photos
रिटायर्ड कर्नल का बेटा प्रशांत विश्नोई

शिकार के लिए कई बड़े राज्यों से शूटर के तार जुड़े हैं। वन विभाग ने अपने यहां केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेड्यूल वन और शेड्यूल टू के तहत संरक्षित वन्य जीवों के शिकार के मामले में प्रशांत पर कार्रवाई होगी। 

The son of Retired Colonel used to be hunting in these big states, view Photos
प्रशांत विश्नोई घर कम बाहर ज्यादा रहता था

प्रशांत विश्नोई घर पर कम और बाहर ज्यादा रहता था। उसके शूटिंग के शौक से तो लोग वाकिफ थे, लेकिन शौक की आड़ में वह शिकार का इतना बड़ा खिलाड़ी बन चुका है, इसका अंदाजा आसपास के लोगों को नहीं था। घर में जो तेंदुए की खाल बरामद हुई है, उससे पता चल रहा है कि तेंदुए का शिकार हाल में किया गया है। जानकारों के मुताबिक दो-तीन महीने के अंदर यह शिकार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The son of Retired Colonel used to be hunting in these big states, view Photos
कार्रवाई करती डीआरआई की टीम

वहीं डीसीआई द्वारा दी गई जानकारी में साफ किया है कि जिम कार्बेट के पास तेंदुए का शिकार किया गया। चिकारा हिरण राजस्थान में पाया जाता है। उसकी चार खोपड़ी मिली हैं। बिहार में 500 नीलगाय को मारने का परमिट जारी किया गया था। नीलगाय को शूट करने वाली टीम में प्रशांत शामिल था। डीसीआई की टीम ने मांस के 45 पैकेट घर में रखे फ्रीजर में मिलने पर जब जब प्रशांत के पिता से पूछताछ की तो उन्होंने इसे नीलगाय का मांस बताया। इस तरह नीलगाय का मांस रखना भी गैर कानूनी है। विभाग को शक है कि यह मांस हिरण का हो सकता है। मध्य प्रदेश में भी प्रशांत का आना जाना था। 

विज्ञापन
The son of Retired Colonel used to be hunting in these big states, view Photos
बरामद हुए वन्य जीवों के अवशेष

प्रशांत विश्नोई के घर से वन्य जीव के 19 आइटम बरामद हुए हैं। इनमें तेंदुए की खाल, काला हिरन की खाल, सांभर खोपड़ी सींग सहित, काला हिरन खोपड़ी सींग सहित, काला हिरण खोपड़ी गर्दन व दो सींग सहित ट्रॉफी, तीन सींग सांभर बच्चा, चार चिकारा खोपड़ी सींग सहित, तीन बार्किंग डियर स्कुल सींग, एक खोपड़ी बिना सींग, वन्य जीवों के दांत सात नग, एक चाकू जिसकी मूठ हाथी के दांत की बनी है, 45 पैकेट मांस। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed