मेरठ में हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के गोदाम में बृहस्पतिवार गाड़ियां जला दी गई। 20 दिन पहले इसी गोदाम में पुलिस ने छापा मारा था। छापे के दौरान सील गोदाम से 450 गाड़ियां गायब मिली थी।
2 of 8
गोदाम में आग लगने पर पहुंचे व्यापारी
अब इस गोदाम में सील लगाने की बात कहकर पुलिस जांच करने का दावा कर रही थी। अब आग को लेकर सवालिया निशान लग गए हैं।
सोतीगंज में लूट और चोरी के वाहन काटने वाले हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला का कैंट स्थित वेस्ट एंड रोड पर गोदाम बना हुआ है। दो साल पहले तत्कालीन एएसपी अभिषेक सिंह ने इसी गोदाम पर छापा मारा था। जहां करीब 500 चोरी और लूट की गाड़ियां मिली थी। इस मामले में हाजी गल्ला जेल गया था, जबकि गोदाम को सील कर दिया गया था।
4 of 8
आग लगने के बाद इकठ्टा हुए समुदाय के लोग
नई सरकार के बनते ही छह अप्रैल को सदर पुलिस ने इसी गोदाम पर फिर छापा मारा। जहां पर मात्र 50 गाड़ियां मिली। पुलिस जांच में जुटी थी।
5 of 8
आग लगने के बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची
बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे गल्ला के इसी गोदाम पर अचानक आग लग गई। गल्ला के गोदाम धू धू करके जला तो आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सदर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोदाम में लगी आग बुझा दी।